विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाया मानहानि और धमकी का आरोप

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:28 PM (IST)

हरिद्वार में पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया गया है। उन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  2. पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने दर्ज कराई शिकायत।

  3. मानहानि, रंगदारी और जान से मारने की धमकी का आरोप।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी पीड़िता ने 24 अक्टूबर की रात कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। साथ ही व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की।

मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने सहारनपुर स्थित आरोपित उर्मिला के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट को राजी, 6 अक्टूबर को दोबारा कोर्ट में पेशी

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: CBI ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से हरिद्वार में कई घंटे तक की पूछताछ, उर्मिला सनावर के घर भी दस्तक