विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहितों और यजमानों के बीच हिंसक झड़प, आठ गिरफ्तार

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:32 PM (IST)

हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि लात-घूंसे चलने लगे। बीच-बचाव ...और पढ़ें

HighLights

  1. हरिद्वार हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहितों-यजमानों में मारपीट

  2. स्थानीय पार्षद हिमांशु गुप्ता पर भी हुआ हमला

  3. पुलिस ने आठ आरोपितों को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों के बीच लात-घूंसे चल गए। दोनों पक्षों को समझाने के लिए हरकी पैड़ी पुलिस चौकी पहुंचे स्थानीय पार्षद हिमांशु गुप्ता के साथ भी हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

हरकी पैड़ी क्षेत्र में किसी बात को लेकर तीर्थ पुरोहितों और यजमानों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट की सूचना मिलने पर हरकी पैड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई, ताकि विवाद को शांत कराया जा सके। बताया गया कि चौकी में स्थानीय पार्षद हिमांशु गुप्ता भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और मामला शांत कराने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पार्षद के साथ भी हाथापाई हो गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रकाश चंद रिवाली, हर्षित गढ़कोटी, केशव दत्त वाली, खेमेश रिवाली, योगेश रिवाली, राजू गढ़कोटी, नितिन रिवाली और राजू भट्ट शामिल हैं। सभी को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।