Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमनगर में कई युवाओं ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण, श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर किया भावपूर्ण स्मरण

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Sun, 25 Jul 2021 06:08 PM (IST)

    रेमनगर में महानगर कांग्रेस अध्‍यक्ष लाल चंद शर्मा की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की और पार्टी के साथ कार्य करने का संकल्‍प लिया।इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि पार्टी सभी धर्मों वर्गों सम्प्रदायों जातियों का सम्मान करती है।

    Hero Image
    प्रेमनगर में महानगर कांग्रेस अध्‍यक्ष लाल चंद शर्मा की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की।

    जागरण संवाददाता, देहरादून: प्रेमनगर में महानगर कांग्रेस अध्‍यक्ष लाल चंद शर्मा की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की और पार्टी के साथ कार्य करने का संकल्‍प लिया। रविवार को प्रेमनगर में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा उपस्थिति व प्रेमनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित ग्रोवर ने बिटटू, मुकुल सचदेवा, सुनिल कुमार, अजय कन्नौजिया, अमित प्रधान, लक्ष्मीनारायण, राहुल तलवार, कुलदीप नरूला, अनु शर्मा, अखिल पवांर, रविंद्र सिंह खालसा, हैप्पी सहित कई युवाओं नें पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि पार्टी सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों, जातियों का सम्मान करती है। पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है और समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अपने कार्यकाल के दौरान मंहगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जाएगी। इस दौरान दीवान बिष्ट, आशीष देसाई, राहुल तलवार, कुलदीप नरूला, अनु शर्मा, मंजू थापा, बिट्टू, कैलाश वाल्मीकि, रविंदर सिंह खालसा, अखिल पंवार, कलम सिंह, सरदार नरूला, गोबिंद बिष्ट, लक्ष्‍मी नारायण, हैप्पी वाधवा आदि मौजूद रहे।

    श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर किया भावपूर्ण स्मरण

    इस दौरान इस दौरान महानगर कांग्रेस जनों ने टिहरी जन क्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर वक्ता तथा गांधीवादी विचार धारा से ओत प्रोत बताया। महानगर अध्‍यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा कि श्रीदेव सुमन ने राजशाही के विरूद्ध अहिंसात्मक आंदोलन कर जन आन्दोलनों के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कराया है।

    यह भी पढ़ें- काशी सिंह ऐरी बने उत्तराखंड कांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष, फिर जताया गया भरोसा

    टिहरी रियासत के दमन तथा सामंतशाही का विरोध करते हए, उनके द्वारा की गई भूख हड़ताल और उनकी शहादत विश्व क्रांति के इतिहास में अनूठी शहादत है। उन्होंने कहा कि महात्‍मा गांधी के सत्याग्रह एवं अहिंसा के सिद्धांतो पर चलकर श्रीदेव सुमन ने राजशाही के विरूद्ध जो संघर्ष किया, वह अपने आप में एक इतिहास है। युवा पीढ़ी से अपील की है कि वे श्रीदेव सुमन के सिद्धांतों को अपनाते हुए, प्रदेश के विकास में भागीदार बने।

    यह भी पढ़ें- देहरादून: सपा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कहा- सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी