Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: सपा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, कहा- सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM (IST)

    Uttarakhand Assembly Election 2022 समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें विभिन्न पदों पर 31 पदाधिकारी शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर देहरादून जिलाध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में चुनाव लड़ेगी।

    Hero Image
    देहरादून: सपा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Assembly Election 2022  समाजवादी पार्टी, देहरादून के जिलाध्यक्ष आलोक राय ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें चार उपाध्यक्ष, छह महासचिव, नौ सचिव और दस सदस्य शामिल किए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सभी 70 विधानसभाओं में चुनाव लड़ेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परेड ग्राउंड स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर रविवार को आलोक राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बताया कि अगस्त माह में रुद्रपुर में प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक होनी है। जिसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी, उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आदि शामिल होंगे। इसके बाद सपा कार्यकत्र्ता सभी विधानसभाओं में साइकिल यात्रा निकालेंगे।

    राजनीति छोड़ पुलिस के साथ खड़े हों सभी दल

    जागरण संवाददाता, देहरादून : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राजनीति को छोड़ पुलिस के साथ खड़ा होना चाहिए।

    रविवार को पुलिस के स्वजनों के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे पिरसाली ने कहा कि पुलिस की मांग पूरी होने तक आप पुलिस के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अभी तक हाथ पे हाथ धरे बैठी है। कहा कि पुलिस के समर्थन में खुद मौजूदा मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बनने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस ग्रेड पे को लेकर एक पत्र सौंपा था, लेकिन अब मुख्यमंत्री बनने के बाद वह खुद इस मामले में देरी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Assembly Monsoon Session: विधायकों ने अब तक लगाए 570 सवाल, छह सितंबर से पहले होना है सत्र