विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार का फूंका पुतला

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 11 Feb 2021 01:16 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 12:00 AM (IST)

देशभर में बढ़ती बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य ...और पढ़ें

युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार का फूंका पुतला।
युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार का फूंका पुतला।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई व अन्य मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कांग्रेस भवन के समक्ष पुतला फूंका।इस अवसर पर यूकां के प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया गौतम नौटियाल ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर केंद्र सरकार अंकुश लगाने में असफल सिद्ध हुई है। किसान दो माह से अनशन पर है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।

आंदोलन दबाने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे निंदनीय हैं। प्रदेश सचिव गौरव राणा ने कहा कि बजट ने भी देशवासियों को मायूसी दी है। ऐसी जनविरोधी सरकार को कांग्रेस हटा कर ही दम लेगी।  कहा कि बजट ने भी देशवासियों को मायूसी दी है। कहा कि इस कोरे वादों वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना होगा। केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगाती तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर कर भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करेगी। उन्‍होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी परेशान है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्‍यान नहीं दे रही है।इस अवसर पर जिला महासचिव आर्यन गिरी, पूर्व जिला महासचिव जयपाल सिंह, पूर्व जिला महासचिव एकांत गोयल, पूर्व जिला सचिव अमित पाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, आर्यन गिरी, पूर्व जिला महासचिव जयपाल, पूर्व जिला महासचिव एकांत गोयल, पूर्व जिला सचिव अमित पाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, जिला सचिव बुरहान अली, जिला महासचिव अजय राजभर, प्रदीप , देव छेत्री, सौरव थापा आदि शामिल थे। 

यह भी पढ़ें-देहरादून में शंटिंग लाइन के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें