विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में शंटिंग लाइन के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 11 Feb 2021 12:48 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने सिंगल मंडी में बन रही रेलवे ...और पढ़ें

आप कार्यकर्त्‍ताओं ने सिंगल मंडी में बन रही रेलवे की शंटिंग लाइन के विरोध में प्रदर्शन किया।
आप कार्यकर्त्‍ताओं ने सिंगल मंडी में बन रही रेलवे की शंटिंग लाइन के विरोध में प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने सिंगल मंडी में बन रही रेलवे की शंटिंग लाइन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे प्रशासन पर शंटिंग लाइन की आड़ में अतिक्रमण करने का आरोप भी लगाया।

बुधवार को आप कार्यकर्त्‍ता और स्थानीय लोग सिंगल मंडी स्थित निर्माणाधीन शंटिंग लाइन के पास एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार, स्थानीय प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। चौहान ने कहा कि सिंगल मंडी क्षेत्र में शंटिंग लाइन बनाई जा रही है। जिसमें मानकों को पूरी तरह ताक पर रखा गया है।

कहा कि 1938 के नक्शे के मुताबिक रेलवे की जमीन सिंगल मंडी की तरफ 40 फीट है, लेकिन अब रेलवे 60 फीट तक अपनी जमीन बता कर इस पर निर्माण करवा रहा है। जिससे स्थानीय निवासियों का रास्ता महज 12 फीट ही रह गया है। जबकि इस रास्ते से कई बस्तियों का रास्ता जाता है। कहा कि डेढ़ साल पहले स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया था। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच सौंपी थी, लेकिन आज तक जांच पूरी नहीं हुई। उन्‍होंने कहा कि अगर सिंगल मंडी में रेलवे ने अतिक्रमण किया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजेश कश्यप, सीमा रावत, सुनील रावत आदि शामिल रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें