Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोली से गंभीर घायल महिला का एम्स में हुआ सफल ऑपरेशन, आंतों में हुए थे 50 सुराख

    By Edited By:
    Updated: Wed, 17 Jun 2020 04:36 PM (IST)

    एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सर्जरी विभाग की टीम ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल एक महिला का जटिल ऑपरेशन कर उसे जीवनदान दिया है।

    गोली से गंभीर घायल महिला का एम्स में हुआ सफल ऑपरेशन, आंतों में हुए थे 50 सुराख

    ऋषिकेश, जेएनएन। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश के ट्रॉमा सर्जरी विभाग की टीम ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल एक महिला का जटिल ऑपरेशन कर उसे जीवनदान दिया है। इस महिला के बाएं कंधे, छाती, पेट, बाईं जांघ और बाएं हाथ की कलाई पर छर्रे लगे हुए थे। सात दिन बाद एम्स से महिला को छुट्टी दे दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कूकेहाड़ी, हरिद्वार निवासी 45 वर्षीया एक महिला को बीती 29 मई को गोली लगने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। ट्रॉमा सर्जरी विभाग की टीम ने महिला का परीक्षण कर उपचार शुरू किया। घायल महिला के शरीर के बाएं कंधे, छाती, पेट, बाईं जांघ और बाएं हाथ की कलाई पर अनगिनत छर्रे लगे थे। शरीर के तमाम हिस्सों में छर्रे लगे होने की वजह से लगातार खून का रिसाव हो रहा था। जांच में पता चला कि पेट में छर्रे लगने से आंतों में 50 सुराख हो गए, जिसके चलते महिला ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। 

    ट्रॉमा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम की देखरेख में असिस्टेंट प्रो.डॉ. अजय कुमार, सीनियर रेजिडेंट डॉ. रूबी कटारिया और डॉ. विशाल पाटिल ने इस जटिल सर्जरी को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला की इन्फिरियर मीजेंट्रिक आर्टरी नामक खून की धमनी के फटने के कारण शरीर में खून का रिसाव हो रहा था, जिसे उपचार कर बंद कर दिया गया। साथ ही मरीज के शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में लगी चोटों का उपचार दवा द्वारा भी किया गया। करीब पांच घंटे में चिकित्सकों की टीम ने जटिल ऑपरेशन में सफलता हासिल की। 

    यह भी पढ़ें: ब्रेन ट्यूमर की श्रेणी का पता लगाएगा डिसीजन सपोर्ट सिस्टम

    मरीज को दो दिन के लिए वेंटीलेटर पर भी रखा गया। एक सप्ताह बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रविकांत और डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे ऑपरेशन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती गई, ऐसी स्थिति में चिकित्सकों ने पीपीइ किट, फेस शील्ड लगाकर इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

    यह भी पढ़ें: युवती के पेट से निकाला पांच किलो का ट्यूमर, लंबे समय से थी परेशान

    comedy show banner
    comedy show banner