विवाहिता ने जेठ पर लगाया हथियार के बल पर दुष्कर्म का आरोप Dehradun News
नेहरू कॉलोनी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति जेठ ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जेठ ने हथियार से डराकर दुष्कर्म किया।
देहरादून, जेएनएन। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, जेठ, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जेठ ने विवाहिता से हथियार के बल पर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। मामले की जांच सीओ डालनवाला को सौंपी गई है।
हरिद्वार जनपद की युवती का विवाह 2018 में दून के एक युवक से हुआ। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज और जाति को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि एक दिन उसके जेठ ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के मुताबिक, उसके पति ने भी उसकी बात नहीं सुनी। पूर्व में पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग भी की थी। मगर, हरिद्वार और देहरादून में कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता कोर्ट की शरण में गई। जहां कोर्ट ने नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति, जेठ, जेठानी, सुसर और सास के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपित मूल रूप से छत्रीवाला कुआं जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार के रहने वाले हैं।
प्रकरण की जांच कर रही सीओ डालनवाला जया बलूनी ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में पीड़िता ने ससुरालियों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के भी आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द इस मामले की जांच शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें: न्याय और सुरक्षा को भटक रही मीटू पीड़िता, भाजपा नेता पर लगाया था आरोप
यह भी पढ़ें: शादी से पहले घर से लापता हुई दो सगी बहनें, तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें: दिल्ली से प्रेमिका को पौड़ी लाया युवक, खाई में धकेलकर मौके से हुआ फरार