विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून और मसूरी में सादगी के साथ होगा नए साल का स्वागत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 23 Dec 2020 08:29 AM (IST)

क्रिसमस थर्टी फर्स्‍ट और नववर्ष पर पार्टियों पर प्रतिबंध है मगर होटल रेस्तरां क्लब आदि का संचालन सामान्य दिनों की ...और पढ़ें

क्रिसमस, थर्टी फर्स्‍ट और नववर्ष पर होटल, रेस्तरां, क्लब आदि का संचालन सामान्य दिनों की भांति किया जा सकेगा।
क्रिसमस, थर्टी फर्स्‍ट और नववर्ष पर होटल, रेस्तरां, क्लब आदि का संचालन सामान्य दिनों की भांति किया जा सकेगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। इस बार क्रिसमस, थर्टी फर्स्‍ट और नववर्ष पर सामूहिक पार्टियों पर प्रतिबंध जरूर है, मगर होटल, रेस्तरां, क्लब आदि का संचालन सामान्य दिनों की भांति किया जा सकेगा। लोग परिवार के साथ लंच-डिनर आदि के लिए आ सकते हैं। हालांकि, उनके लिए किसी भी तरह की विशेष पार्टी का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

जिला प्रशासन का मानना है कि क्रिसमस और नए साल के स्वागत की पार्टियों में लोग उल्लास में डूबकर नियम-कानून भूल जाते हैं। लिहाजा, पार्टियों पर प्रतिबंध से कहीं न कहीं कोरोना संक्रमण की रफ्तार को अनावश्यक बढ़ने से रोका जा सकता है। जो व्यक्ति क्रिसमस और नववर्ष पर बाहर डिनर आदि करना चाहते हैं, उन पर कोई पाबंदी नहीं है। सिर्फ उन्हें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी किए गए नियमों का पालन करना होगा। यही जिम्मेदारी संबंधित प्रतिष्ठान संचालक की भी होगी। उन्हें ध्यान रखना होगा कि किसी भी दशा में भीड़ न जुटे और न ही किसी तरह के सामूहिक नृत्य आदि के लिए व्यक्तियों को प्रेरित किया जाएगा।

सादगी से नववर्ष मनाने का विकल्प

पार्टियों के धूमधड़ाके से इतर क्रिसमस और नववर्ष को सादे ढंग से मनाया जा सकता है। घर पर रहकर न सिर्फ कोरोना से बचा जा सकता है, बल्कि कुछ अनूठे ढंग से जश्न भी मनाया जा सकता है।

नैनीताल विंटर कार्निवाल स्थगित

सरोवर नगरी नैनीताल में 26 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित विंटर कार्निवाल-2020 स्थगित कर दिया गया है। नैनीताल महोत्सव समिति सचिव व जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि कार्निवाल के आयोजन के लिए आयोजन समिति के तकनीकी सहयोगी उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के मुताबिक द्वितीय उत्तराखंड ओपन एक्ससी कंपटीशन प्रतियोगिता एवं अन्य एयरो स्पोर्ट्स के लिए प्रस्तावित तिथियां मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार अनुकूल नही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए पैराग्लाइडिंग हाट एयर बैलुनिंग, पैरामोटरिंग, हैंग ग्लाइडिग एवं एमटीबी प्रतियोगिताएं कराना संभव नहीं है। ऐसे में विचार विमर्श करने के बाद कार्निवाल की संशोधित तिथि आगे तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दून में नहीं होगा क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी का आयोजन डीएम ने जारी किए आदेश