यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Christmas & New Year पर दून और मसूरी में क्रिसमस और नववर्ष की पार्टियों पर रोक
Dehradun Christmas 2020 Guidelines हर वर्ष की तरह इस बार दून में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी का आयोजन नहीं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Christmas 2020 Guidelines इस बार क्रिसमस (25 दिसंबर), थर्टी फस्र्ट (नववर्ष की पूर्व संध्या) और नववर्ष (एक जनवरी) के धूमधड़ाके पर कोरोना के संक्रमण ने ब्रेक लगा दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने उक्त दिवसों पर होने वाली सार्वजनिक पार्टियों पर रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध का असर विशेषकर दून, मसूरी और ऋषिकेश पर पड़ेगा।
सार्वजनिक पार्टियों पर प्रतिबंध का आदेश मंगलवार शाम को जारी किया गया। जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक किसी भी होटल, क्लब, बार रेस्तरां या अन्य सार्वजनिक स्थल पर सामूहिक पार्टी आयोजित की गई तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रिसमस के दिन से होटल, बार, रेस्तरां, क्लब में चेकिंग बढ़ा दी जाएगी। किसी भी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्था का पालन कराएं।
क्रिसमस से शुरू हो जाता है नए साल का उल्लास
नए साल के उल्लास की बात करें तो इसकी शुरुआत क्रिसमस से हो जाती है। बाजार में नई रौनक नजर आती है और होटल, क्लब, रेस्तरां ग्राहकों के स्वागत को तैयार रहते हैैं। व्यक्तियों को लुभाने के लिए विशेष पार्टियां और नामी कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विशेषकर दून, मसूरी व ऋषिकेश क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठान नए साल के स्वागत के लिए लुभावने ऑफर भी जारी करते हैं। इसमें नाच-गाने से लेकर सैर-सपाटे तक का इंतजाम होता है।
;यह भी पढ़ें - कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने रोकी कॉलेज के छात्रों की राह
