Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Uttarakhand Weather Update आज प्रदेश में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। उत्तरकाशी हरिद्वार और उधमसिंह नगर में वर्षा का अनुमान है जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा का अलर्ट है। सोमवार को देहरादून में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून वर्षा अगले दो दिन जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। आज प्रदेशभर में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के विभिन्न स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है। विशेष रूप से बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार को देहरादून समेत कई स्थानों पर मध्यम से हल्की वर्षा हुई, जिससे तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा। दोपहर के समय जौलीग्रांट और रायवाला में 20 से 21 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। देहरादून के मालदेवता, रायपुर, सरखेत, सहस्रधारा, गड़ीकैंट, प्रेमनगर, कंडोली, बिधोली, झाझरा आदि क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हुई, जबकि आइएसबीटी, पटेलनगर, कारगी, बंजारावाला, धर्मपुर में हल्की वर्षा दर्ज की गई।
इस दौरान, देहरादून का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्री-मानसून वर्षा अगले दो दिन जारी रहने की संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।