Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Virat Anushka in Rishikesh: विराट और अनुष्का ने ली मां गंगा और संतों से विदा, तरोताजा नजर आए दोनों

    By Harish chandra tiwariEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 01:59 PM (IST)

    Virat Anushka in Rishikesh उत्तराखंड में अपने छह दिन के प्रवास के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का श ...और पढ़ें

    Hero Image
    Virat Anushka in Rishikesh: विराट कोहली, पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज बुधवार को ऋषिकेश से विदा हुए।

    टीम जागरण, ऋषिकेश: Virat Anushka in Rishikesh: उत्तराखंड में अपने छह दिन के प्रवास के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार की दोपहर स्वामी दयानंद आश्रम से विदा हुए। यहां से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और लौट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार की दोपहर विराट और अनुष्का ने आश्रम परिवार से विदा ली। इस दौरान यह दोनों पूरी तरह से तरोताजा नजर आए उनके चेहरे से संतुष्टि और ताजगी स्पष्ट झलक रही थी। दयानंद आश्रम के अध्यक्ष साक्षातकृता नंद महाराज, प्रबंधक गुणानंद रयाल आदि ने उन्हें यहां से विदा किया।

    वहीं उनके देहरादून पहुंचने की सूचना है। बता दें कि देहरादून में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा का नलिहाल है। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि विराट और अनुष्‍का बेटी के साथ देहरादून आ सकते हैं।

    विराट और अनुष्‍का हुए रवाना

    वहीं बुधवार को स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। जिसके बाद विराट और अनुष्‍का यहां से रवाना हो गए। इससे पहले विराट कोहली, पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मंगलवार का दिन गंगा और संतों के सानिध्य में बिताया।

    यह भी पढ़ें: Virat Anushka in Rishikesh: पापा संग नदी में अठखेलियां करती दिखी वामिका, अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्‍वीरें

    उन्होंने मुंबई निवासी मित्र रहेजा डेवलपर्स परिवार की ओर से संतों के लिए आयोजित भंडारे में भी शिरकत की। विराट दंपती ने संतों का आशीर्वाद लिया। शाम को विराट आश्रम परिसर में बेटी वामिका के साथ खेलते नजर आए।

    26 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचे थे विराट और अनुष्का

    विराट और अनुष्का बेटी वामिका के साथ 26 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने चार दिन सहेजा योगा रिट्रीट सेंटर में बिताए। सोमवार शाम विराट और अनुष्का मुनिकीरेती स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि पर पूजा-अर्चना की। आश्रम के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी आध्यात्मिक गुरु रहे हैं।

    विराट और अनुष्का का इस आश्रम से कोई सीधा नाता नहीं है। वह ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में आश्रम प्रवास के लिए आना चाह रहे थे। विराट को उनके मित्र अभिनेता रजनीकांत ने श्री दयानंद आश्रम जाने की सलाह दी। रजनीकांत के भी स्वामी दयानंद सरस्वती गुरु रहे हैं। रजनीकांत अक्सर यहां आते रहे हैं।

    मंगलवार सुबह करीब पांच बजे विराट और अनुष्का गंगा तट पर स्थित आस्था पथ पर घूमने निकल गए। भ्रमण के दौरान इन्होंने सहज भाव से सभी के साथ मुलाकात की। विराट और अनुष्का ने आश्रम में सुबह के समय योग करने के साथ ध्यान लगाया।

    हरिद्वार में निराश हुए प्रशंसक

    क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का के पथरी क्षेत्र के अंबूवाला स्थित अनंत धाम पहुंचने की चर्चाएं पूरे दिन होती रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण और उनके प्रशंसक आश्रम के बाहर पहुंच गए। देर शाम तक दोनों के यहां नहीं पहुंचने पर प्रशंसक मायूस लौट गए।

    पथरी के अंबूवाला स्थित अनंत धाम आश्रम चर्चाओं में रहा है। पूर्व में भी यहां कई बार क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अनंत बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंच चुके हैं। नई टिहरी क्षेत्र के एक होटल में विराट व अनुष्का की सगाई में बाबा की मौजूदगी चर्चाएं में रही थी। इससे पहले भी वे कई दफा आश्रम में बाबा के आशीर्वाद और धार्मिक अनुष्ठान को आ चुके हैं।

    वर्ल्ड कप में विराट के अच्छे प्रदर्शन की कामना हो या अनुष्का की फिल्म पीके की सफलता, अनुष्का बाबा का आशीर्वाद लेने धर्मनगरी का रुख कर चुकी हैं।

    इटली में अनुष्का-विराट के विवाह समारोह में भी बाबा के मुंबई रवाना होने की चर्चाएं भी क्षेत्र में जोरों पर रही थी। विराट और अनुष्का का अनंत धाम आश्रम से पुराना नाता रहा है। दांपत्य सूत्र में बंधने जैसे फैसले लेने के लिए भी विराट और अनुष्का अनंत धाम आश्रम को नहीं भूले थे।