Move to Jagran APP

भाजपा विधायक यौन उत्पीड़न प्रकरण, पीड़िता ने महिला दारोगा पर समझौते के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप

विधायक नेगी यौन उत्पीड़न प्रकरण में पीड़ित महिला ने नेहरू कॉलोनी की एक महिला दारोगा पर मामले में समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 10:54 PM (IST)
भाजपा विधायक यौन उत्पीड़न प्रकरण, पीड़िता ने महिला दारोगा पर समझौते के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप
भाजपा विधायक यौन उत्पीड़न प्रकरण, पीड़िता ने महिला दारोगा पर समझौते के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप

देहरादून, जेएनएन। अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी प्रकरण में आए दिन शिकायती पत्र आने से पुलिस की चुनौती बढ़ती जा रही है। विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने एसएसपी ऑफिस में एक और शिकायती पत्र दिया है। इसमें नेहरू कालोनी थाने की एक महिला दारोगा पर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए विवेचक बदलने की मांग की। वहीं, पुलिस के बुलाने के बाद भी सोमवार को महिला बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची। थाने की पुलिस ने उसे नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर बयान दर्ज कराने का कहा है। वहीं, महिला की शिकायत के बाद डीआइजी ने मामले की जांच नेहरू कॉलोनी थाने से हटाकर विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआइएस) को सौंप दी है। 

loksabha election banner

दुष्कर्म के आरोपित विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद इसी रविवार को नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उनकी पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मामले को दबाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है। इसके तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चूंकि दुष्कर्म के मामले में अभियोग दर्ज होने के बाद पीडि़ता का पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने की विधिक प्रक्रिया है, जिसमें पहले पुलिस बयान लेती है फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होते हैं। सोमवार को नेहरू कालोनी पुलिस ने पीडि़ता को फोन कर बयान दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन उसका कहना था कि वह जल्द अपने अधिवक्ता के साथ बयान दर्ज कराने आएगी। 

महिला पर गवाह को धमकाने का आरोप

विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर गवाह को धमकी हुए गवाही वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। विधायक की पत्नी ने नेहरू कालोनी थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। आरोप है कि महिला पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा होने के बाद कोर्ट में गवाह के बयान दर्ज कराए गए थे। महिला ने गवाह को फोन कर गवाही वापस लेने का दबाव डाला। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: यौन उत्पीड़न प्रकरण में भाजपा विधायक और पत्नी पर मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

वहीं, डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि महिला को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर बयान दर्ज कराने का कहा गया है। विधायक की पत्नी की ओर से एक और तहरीर दी गईं है, जिसे विवेचना में शामिल कर लिया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।यह भी पढ़ें: युवती से दुष्कर्म का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, जान से मारने की भी दी थी धमकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.