युवती से दुष्कर्म का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, जान से मारने की भी दी थी धमकी
युवती से दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
देहरादून, जेएनएन। विकासनगर में युवती से दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को धोबी चौक से धर दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपित को न्यायालय मेंं पेश किया जा रहा है।
दरअसल, विकासनगर थाना पुलिस को 14 अगस्त को एक युवती की लिखित तहरीर मिली। तहरीर में बताया गया कि आरोपित लोकेंद्र राणा ने उसके दुष्कर्म किया साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उसने जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशा के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशा पर क्षेत्राधिकारी विकासनगर ने टीम गठित की। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को नामजद आरोपित लोकेंद्र राणा निवासी बुलंदशहर(उत्तरप्रदेश) हाल निवासी विकासनगर को धोबी चौक से धर दबोचा।
घर से घूमने के बहाने निकले बुजुर्ग, नहर में कूदकर दी जान
वहीं, विकासनगर के अजीत नगर निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने शक्ति नहर में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं लगा। अजीत नगर निवासी 80 वर्षीय अर्जुन सिंह अपने पोते के साथ घूमने के बहाने घर से निकले थे। थोड़ी दूर जाकर उन्होंने पोते को वापस भेज दिया और खुद शक्ति नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को शक्तिनगर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।