Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Nikay Chunav 2025: महापौर पद पर 10 प्रत्याशियों के बीच महासंग्राम, BJP-कांग्रेस में होगी सीधी टक्कर

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 09:27 AM (IST)

    Uttarakhand Nikay Chunav 2025 नाम वापसी के बाद अब मैदान में महापौर पद पर 10 और पार्षद पद पर 386 प्रत्याशी मैदान में हैं। महापौर के पद पर भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा-कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशियों में महासंग्राम होगा। विधायक से लेकर बेड़े नेताओं के मान-मनौव्वल के बाद बागी प्रत्याशी बैकफुट पर आ गए।

    Hero Image
    Uttarakhand Nikay Chunav 2025 में महापौर पद पर 10 प्रत्याशियों के बीच होगा महासंग्राम।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Nikay Chunav 2025: देहरादून नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद अब मैदान में महापौर पद पर 10 और पार्षद पद पर 386 प्रत्याशी मैदान में हैं। महापौर के पद पर भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा-कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशियों में महासंग्राम होगा। वहीं, पार्षद पद से 41 ने नाम वापस ले लिया है। जिनमें भाजपा और कांग्रेस के कुछ बागी भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक से लेकर बेड़े नेताओं के मान-मनौव्वल के बाद बागी प्रत्याशी बैकफुट पर आ गए। वहीं, अब कई वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। महापौर पद पर भाजपा-कांग्रेस के साथ ही तीन अन्य पार्टी के प्रत्याशी और पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। हालांकि, इसमें एक कांग्रेस की बागी प्रत्याशी भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनौती दे रही है। अब आज निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

    महापौर पद पर इनके बीच होगा मुकाबला

    देहरादून नगर निगम के महापौर पद पर अब भाजपा सौरभ थपलियाल, कांग्रेस से विरेंद्र पोखरियाल, उत्तराखंड क्रांति दल से विरेंद्र सिंह बिष्ट, यूकेडी डेमोक्रेटिक से राजकिशोर सिंह रावत, आम आदमी पार्टी से रविंद्र सिंह आंनद, निर्दलीय प्रत्याशी आरुषि सुंदरियाल, राजेंद्र प्रसाद गैरोला, विजय प्रसाद भट्टराई, सरदार खान पप्पू और सुलोचना ईष्टवाल मैदान में हैं।

    पार्षद पद पर 41 ने लिए नाम वापस

    नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों पर पार्षद पद के लिए कुल 431 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से आपत्तियों के चलते चार नामांकन रद कर दिए गए थे। इसके बाद गुरुवार को 41 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। जिसके बाद अंतिम सूची में अब कुल 386 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    यह भी पढ़ें: Nagar Nikay Chunav: पैनल को लेकर मंथन में जुटे कांग्रेसी दिग्गज, देहरादून पर जल्‍द आ सकता है फैसला

    नामांकन केंद्र पहुंचे रायपुर विधायक

    रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ पार्षदों और प्रत्याशियों को लेकर काफी सक्रिय दिखे। पहले कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन पर आपत्ति के बाद गुरुवार को वह भाजपा के बागी प्रत्याशियों को लेकर नगर निगम पहुंचे और नाम वापस कराए। उनके कहने पर भगत सिंह कालोनी वार्ड से बागी अजीम मिर्जा, माता मंदिर वार्ड से बागी नवनीत ठाकुर, डिफेंस कालोनी से भाजपा की पूर्व पार्षद सुशीला रावत बगावती तेवर छोड़ते हुए नाम वापस ले लिए।

    गुजाराड़ा मानसिंह से बागी कमल पंवार ने नाम वापस लिया। वहीं, डांडा लखौंड से भी बागी प्रत्याशी गिरीश प्रसाद ने नाम वापस लिया। आमवाला तरला से मंगल सिंह राठौर और माजरी माफी से बागी एनके गुसाईं और शिवपाल रावत भी बैकफुट पर आ गए। लोहिया नगर वार्ड में भाजपा से बगावत कर रहे आशीष गिरी और देहराखास वार्ड से बागी प्रत्याशी सुभाष बलियान ने विधायक चमोली के कहने पर अपना नाम वापस लिया।

    कांग्रेस भी बागियों को साधने में सफल

    कांग्रेस भी पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतर रहे प्रत्याशियों को साधने में सफल रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी व चकराता विधायक प्रीतम सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस नेता गोदावरी थापली व ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह थापली ने कांग्रेस से बागियों को वापस कांग्रेस में शामिल कराते हुए नाम वापस कराए। वार्ड आमवाला तरला से परितोष बिष्ट, वार्ड मोहब्बेवाला से ललित थापा, वार्ड मालसी से नवीन चौधरी, वार्ड श्रीदेव सुमन नगर से प्रियंका अग्रवाल, वार्ड इंदिरापुरम से मीना रावत और वार्ड आरकेडियाग्रांट से निधि देवी ने नाम वापस ले लिया है।

    यह भी पढ़ें: Uttrakhand Nikay Chunav: निकाय चुनाव में निर्णायक होगा महिला वोट, विकासनगर में आरक्षित हैं 4 वार्ड