Uttarakhand Nikay Chunav: निकाय चुनाव में निर्णायक होगा महिला वोट, विकासनगर में आरक्षित हैं 4 वार्ड
विकासनगर निकाय चुनाव में चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिसके चलते चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाओं की महिला वोटरों पर नजर ज्यादा है। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। लेकिन चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाएं काफी सक्रिय दिखाई दे रही हैं। विकासनगर नगर पालिका के 11 वार्ड में वर्तमान में इस बार 10249 महिलाएं व 10782 पुरुष वोटर हैं।

जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पदों पर आरक्षण की स्थिति साफ हो गयी है।नगर पालिका विकासनगर में अध्यक्ष व सदस्य पदों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है, पहले निर्धारित आरक्षण ही है। अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। सबसे खास बात यह है कि विकासनगर निकाय चुनाव में आधी आबादी यानी कि महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी। पुरुष व महिला वोटरों की संख्या लगभग बराबर है।
विकासनगर निकाय चुनाव में चार वार्ड भी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिसके चलते चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाओं की महिला वोटरों पर नजर ज्यादा है। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। लेकिन चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाएं काफी सक्रिय दिखाई दे रही हैं। विकासनगर नगर पालिका के 11 वार्ड में वर्तमान में इस बार 10249 महिलाएं व 10782 पुरुष वोटर हैं।
प्रत्याशियों के चयन को गुणाभाग करने में जुटी पार्टी
पिछले चुनाव में नगर पालिका विकासनगर अध्यक्ष पद भाजपा, पालिका हरबर्टपुर में अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास था। इसलिए सत्ताधारी भाजपा की कोशिश है कि निकाय चुनाव में उसी के अध्यक्ष व सदस्य ज्यादा से ज्यादा जीतकर आएं। अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के आरक्षण तय हो जाने के बाद भाजपा व कांग्रेस के नेता अपने अपने मजबूत प्रत्याशियों के चयन को गुणाभाग करने में जुट गए हैं।
दोनों पार्टियां कर सकती हैं प्रत्याशियों की घोषणा
आज रात तक उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों पार्टियां प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती हैं, क्योंकि 27 दिसंबर से नामाकंन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। विकासनगर व हरबर्टपुर में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कांग्रेस के पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात, नगर पंचायत सेलाकुई के लिए सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर पूरी रुचि ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav: प्रत्याशियों के नामों पर आज विचार करेगी भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति
नगर पालिका विकासनगर
- रसूलपुर- पिछड़ी जाति महिला।
- विद्यापीठ- पिछड़ी जाति।
- आर्यसमाज- पिछड़ी जाति।
- अंबेडकर नगर- अनारक्षित।
- केसरबाग- अनारक्षित।
- बाबूगढ़-अनारक्षित।
- कल्याणपुर-अनुसूचित जाति महिला।
- धर्मशाला- अनारक्षित।
- त्रिशला- अनारक्षित।
- दिनकर विहार- एसटी महिला।
- इंदिरा उद्यान- महिला।
नो ड्यूज लेने के लिए इच्छुक काट रहे पालिका के चक्कर
.jpg)
निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग व महिलाओं की गुरुवार को नगर पालिका विकासनगर में नोड्यूज लेने के लिए भीड़ लगी रही। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के अनुसार, करीब 20 लोग नोड्यूज के लिए आए थे। पालिका चुनाव में नोड्यूज को अनिवार्य किया गया है।
चुनाव कार्यक्रम
27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त किया जा सकता है। 31 से एक जनवरी तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। दो जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी हो सकेगी। तीन जनवरी को निर्वाचन प्रतीक आवंटन होंगे। 23 जनवरी को मतदान व 25 जनवरी को मतगणना होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।