विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: छात्राओं से छेड़छाड़ में दो असिस्टेंट प्रोफेसर पर गिरी गाज, उत्तरकाशी से हटाकर यहां किया गया संबद्ध

Published: Sun, 18 May 2025 10:09 AM (IST)

उत्तराखंड के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में छात्राओं ने दो असिस्टेंट प्रोफेसरों मनीष सेमवाल और रमेश सिंह पर छेड़छाड़ का ...और पढ़ें

छात्राओं से छेड़छाड़ में उत्तरकाशी से हटाए दो असिस्टेंट प्रोफेसर
छात्राओं से छेड़छाड़ में उत्तरकाशी से हटाए दो असिस्टेंट प्रोफेसर

HighLights

  1. छात्राओं की छेड़छाड़ की शिकायत
  2. दो असिस्टेंट प्रोफेसर हटाए गए
  3. उच्च शिक्षा विभाग की कार्रवाई

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में उच्च शिक्षा के मंदिरों में गुरुजनों के विरुद्ध छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। शासन ने इन्हें गंभीरता से लिया है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में ऐसी शिकायतों पर दो शिक्षकों को हटाकर कुमाऊं मंडल के महाविद्यालयों में संबद्ध किया गया है। इन शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,उत्तरकाशी में छात्राओं ने दो शिक्षकों चित्रकला के असिस्टेंट प्रोफेसर डा मनीष सेमवाल और इतिहास विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा रमेश सिंह के विरुद्ध कालेज प्रशासन से शिकायत की थी। कालेज प्रशासन ने आंतरिक परिवाद समिति से इन शिकायतों की जांच कराई।

समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर कालेज प्राचार्य प्रो पंकज पंत ने उच्च शिक्षा निदेशक एवं उच्च शिक्षा सचिव को इस संबंध में सूचित किया। डा रमेश सिंह के विरुद्ध कालेज में संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में व्यवधान डालने की शिकायत भी प्राचार्य की ओर से की गई।

छेड़खानी के आरोप से हड़कंप मच गया। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


इसे भी पढ़ें- रिश्वतखाेर दारोगा के खिलाफ एक्शन में आईजी राजीव स्वरूप... सीओ सदर करेंगे जांच, तीन इंस्पेक्टरों का तबादला

शासन ने इन शिकायतों को कड़ा रुख अपनाया है। इन दोनों शिक्षकों को महाविद्यालय से हटा दिया गया। उच्च शिक्षा सचिव अपर सचिव मनुज गोयल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। शासन ने डा मनीष सेमवाल को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट, बागेश्वर और डॉ रमेश सिंह को राजकीय महाविद्यालय बलुआकोट, पिथौरागढ़ से संबद्ध किया गया है।

इसे भी पढ़ें- देहरादून में पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, एक ने बनवाया फर्जी आधार कार्ड; आर्मी इंटेलीजेंस कर रही पूछताछ

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर डा विनीता को भी बलुआकोट महाविद्यालय से संबद्ध किया गया है। वह डा रमेश सिंह की पत्नी हैं। यही नहीं, शासन ने हरिद्वार जिले के रुड़की में केएलडीएवी महाविद्यालय में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट तलब की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।