विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, एक ने बनवाया फर्जी आधार कार्ड; आर्मी इंटेलीजेंस कर रही पूछताछ

Published: Sun, 18 May 2025 08:37 AM (IST)

Dehradun News देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में पुलिस ने एक निर्माणाधीन इमारत पर काम कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को ...और पढ़ें

Dehradun News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Dehradun News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. एक बांग्लादेशी ने बना दिया फर्जी आधार कार्ड
  2. क्लेमेनटाउन में पांचों के खिलाफ मुकदमा
  3. 16 वर्ष की आयु में मुख्य आरोपित आ गया था भारत, इसके साथ अपने साथियों को बुलाया

जागरण संवाददाता, देहरादून। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में एक महिला व चार पुरुष हैं, जोकि घुसपैठ करके भारत आए थे।

एक बांग्लादेशी नागरिक ने तो अपना फर्जी आधार कार्ड भी बना दिया था और वर्षों से भारत में रहकर विभिन्न ठेकेदारों के साथ काम कर रहा था। पुलिस के साथ-साथ आर्मी इंटेलीजेंस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार मुनीर चंद्र राय उर्फ उज्वल निवासी छोटा डमदापुर थाना बिरल जिला दिनासपुर बांग्लादेश उम्र 30 वर्ष अपनी 16 वर्ष की आयु में अपने मामा राधिका पुर बार्डर कल्याणगंज पश्चिम बंगाल के घर पहुंचा। यहां वह यह दो वर्ष तक रहा था। इसके बाद उसने नोएडा में मोनू ठेकेदार के पास दो साल तक काम किया। वर्ष 2016 में उसने पूजा रानी उर्फ रोसना निवासी ग्राम अलोकझारी पोस्ट पेटला थाना दिन हटा जिला कुंज बिहार सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल मुस्लिम महिला से फरीदाबाद में शादी की।

पूजा रानी का यह दूसरा विवाह है

बताया जा रहा है कि पूजा रानी का यह दूसरा विवाह है। पहले पति शमशुर का देहांत हो चुका है। पहले पति से से उसके दो लड़के हैं। इनमें एक राजस्थान में रहता है व दूसरा इसके साथ देहरादून में रहता है। दूसरे पति से उसकी दो लड़कियां हुई। मुनीर ने वर्ष 2016 में झज्जर राजस्थान में ईंट भट्टे पर काम किया। वर्ष 2017 में फरीदाबाद में मोनू ठेकेदार के पास एक वर्ष तक काम किया।

पत्नी के साथ कर रहा था काम

वर्ष 2023 में मुनीर ने बिहार के ठेकेदार अलाउद्दीन उर्फ मोहम्मद आलम के हर्रावाला देहरादून में निर्मित कैंसर अस्पताल में कार्य किया। पिछले दो वर्ष से नुर इस्लाम निवासी पूर्बा रामपुर, उत्तर दिनाजपुर के पास मजदूरी का काम कर रहा था और वर्तमान में वह क्लेमेटाउन में नवनिर्मित बिल्डिंग में अपनी पत्नी पूजा रानी व चार व्यक्तियों के साथ काम कर रहा था।

छह माह पूर्व मुनीर के बुलाने पर मजदूरी करने देहरादून आए

पूछताछ में यह बात भी सामने आया है कि छह माह पूर्व मुनीर के बुलाने पर बांग्लादेश से चार व्यक्ति निर्मल राय निवासी भारा डोंगी पोस्ट बितुरा थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश उम्र करीब 35 वर्ष, कृष्णा उर्फ संतोष पुत्र उखिल चंद्र राय निवासी मो पोस्ट फुलवारी थाना बीरूल जिला दोखीन बांग्लादेश उम्र 28, शेम राय व उसकी पत्नी लिपि राय निवासी दोखीन गोविंदपुर पोस्ट कालिया गोनस थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश अपने दो बच्चों के साथ मजदूरी करने देहरादून आए थे।

मुनीर से दो आधार कार्ड पटना व पश्चिम बंगाल के मिले हैं। निर्मल राय व कृष्णा राय से बांग्लादेश की आईडी प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़ेंः मथुरा में बड़ा खुलासा: दो ईंट भट्ठों पर काम करते हुए 90 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मच गई खलबली

ये भी पढ़ेंः School Holidays: स्कूलों में हुई गर्मियों की छुट्टियां, बच्चों ने परिवार संग सैर सपाटे का बनाया प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।