Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तरकाशी आपदा: 35 साल बाद मिले 24 दोस्त लापता, पैदल लौटे पुणे के अशोक; 21 साथी अब भी फंसे

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 05:19 PM (IST)

    उत्‍तरकाशी में 35 साल बाद मिले 24 दोस्त धराली आपदा में लापता हो गए। ये सभी 1990 में पुणे के एक स्कूल में साथ पढ़े थे और 35 साल बाद उत्‍तरकाशी में मिले थे। उनके 23 साथी 1 अगस्त को मुंबई से निकले थे। भारी बारिश के कारण पुणे के अशोक भी अपने साथियों के साथ एक आश्रम में फंस गए अशोक पैदल चलकर सेना के कैंप तक पहुंचे।

    Hero Image
    35 साल बाद मिले 24 दोस्‍त भी धराली आपदा में लापता। फाइल

    जासं, उत्‍तरकाशी। 35 साल बाद मिले 24 दोस्‍त भी धराली आपदा में लापता हैं। वो उत्तरकाशी जाने के लिए करीब 35 साल बाद मिले थे। ये सभी दोस्त 1990 में पुणे से लगभग 60 किमी दूर स्थित मंचर के आवासारी खुर्द गांव के एक स्कूल में छठी से दसवीं तक साथ पढ़े थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार आवासारी निवासी अशोक भोर और उनकी दसवीं कक्षा के 23 साथी 35 वर्ष बाद फिर से मिले। एक अगस्त को उन्होंने मुंबई से ट्रेन पकड़ी और 12 अगस्त वापसी होनी थी।

    पैदल लौटे अशोक, 21 साथी अब भी फंसे

    पुणे से आए अशोक किशन और उनके 23 दोस्तों का ग्रुप गंगोत्री धाम दर्शन के लिए उत्‍तरकाशी आया था। भारी बारिश और रास्तों के बंद होने के कारण वे सभी एक आश्रम में फंस गए। संपर्क के सभी साधन बंद हो गए। अंततः अशोक और उनके दो साधी मीलों पैचल चलकर हर्षिल में सेना के कैंप तक पहुंचे।