यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarkashi Cloudburst: अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया पर रखी जाएगी नजर
Uttarkashi Cloudburst उत्तरकाशी के धराली में प्राकृतिक आपदा को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला ...और पढ़ें

HighLights
- जिला प्रशासन की आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील
- अधिकारी रखेंगे सोशल मीडिया पर नजर
जासं, देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली में प्राकृतिक आपदा को लेकर अगर कोई अफवाह फैलाता है तो पुलिस संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए ऐसे लोगों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का अनुरोध किया है।
धराली आपदा को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो के माध्यम से झूठी सूचनाएं देकर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। शासन प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आपदा की इस कठिन घड़ी में लोगों के बीच भय, भ्रम और अराजकता फैलाने वाली गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ताकि राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए।
