Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्‍तराखंड को अगले माह मिलेगा शासन का नया मुखिया, लाइन में इन दो आइएएस का नाम

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 09:15 PM (IST)

    Uttarakhand News उत्तराखंड को अगले महीने नया मुख्य सचिव मिल सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। उन्हें दो बार छह माह का सेवा विस्तार मिल चुका है। अब उन्हें तीसरी बार सेवा विस्तार मिलने की संभावना कम है। ऐसे में अब देखना होगा कि राज्य सरकार किस अधिकारी को नया मुख्य सचिव बनाती है।

    Hero Image
    Uttarakhand News: मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी. File

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। Uttarakhand News: प्रदेश की ब्यूरोक्रसी को अगले माह नया मुखिया मिल सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का दूसरा विस्तारित कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। प्रदेश सरकार उन्हें छह माह का दो बार सेवा विस्तार दे चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब उन्हें तीसरी बार सेवा विस्तार मिलने की संभावना बेहद कम है। साथ ही उन्होंने सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए भी आवेदन किया हुआ है। अब अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इस पर प्रदेश सरकार को निर्णय लेना है।

    यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: लिव इन रिलेशन रजिस्‍ट्रेशन को लेकर बड़ा अपडेट, हर जोड़े को नहीं देना होगा ये सर्टिफि‍केट

    छह माह का कार्य विस्तार दिया था

    प्रदेश की वर्तमान मुख्य सचिव और 1988 बैच की आइएएस अधिकारी राधा रतूड़ी का कार्यकाल गत वर्ष मार्च में समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने बजट और लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उन्हें छह माह का कार्य विस्तार दिया। यह कार्यकाल सितंबर में समाप्त हुआ। उस दौरान सरकार ने समान नागरिक संहिता बनाने को लेकर चल रहे कार्य को देखते हुए उन्हें छह माह का और विस्तार दिया।

    अगले माह 31 मार्च को समाप्त हो रही समय सीमा

    यह समय सीमा अगले माह 31 मार्च को समाप्त हो रही है। उनके बाद नया मुख्य सचिव कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं जोरों पर है। देखा जाए तो मुख्य सचिव पद के लिए सेवा की न्यूनतम अर्हता 30 वर्ष की होती है। इस समय 1992 बैच के आइएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन यह पात्रता पूरी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एक साल से ज्‍यादा समय से रहने वालों पर भी लागू होगा UCC, मान लें ये बात वरना नहीं मिलेगी सरकारी सुविधा

    कौन होगा नया मुखिया

    वरिष्ठता क्रम में उनके बाद वर्ष 1997 बैच के आइएएस आरके सुधांशु और इसी बैच के आइएएस लालरिन लियना फैनई हैं। यद्यपि, ये दोनों ही अभी प्रमुख सचिव पद पर हैं और 30 वर्ष की न्यूनतम सेवा की अर्हता को पूरा नहीं कर रहे हैं।

    यद्यपि, पूर्व में अन्य प्रदेशों में ऐसे मामले आए हैं जहां प्रभारी मुख्य सचिव भी तैनात किए गए हैं। यह सब सरकार के विवेक पर है कि वह किसे नया मुख्य सचिव बनाती है।

    यह भी पढ़ें- अनोखी है बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रकिया, सुहागिनें मुंह ढककर निकालती हैं तिल का तेल; सदियों पुरानी परंपरा