यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Uttarakhand Weather Updates मानसून की जोरदार बारिश के लिए तरस रहे उत्तराखंड में हल्की-फुल्की बौछार का दौर जारी है। मगर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Updates मानसून की जोरदार बारिश के लिए तरस रहे उत्तराखंड में हल्की-फुल्की बौछार का दौर जारी है। मगर इससे गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों धूप-छांव का दौर चलता रहा। इससे उमस बढ़ गई। वहीं पहाड़ में भी हल्के बादलों के कारण उमस से लोग बेहाल रहे। हालांकि अब मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान दून, मसूरी समेत प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।
देहरादून में तड़के व दोपहर बाद करीब तीन बजे हल्की बारिश होने से उमस में इजाफा हो गया। इसके अलावा मसूरी, हरिद्वार, रुड़की समेत मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 35.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मसूरी का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.9 व 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरिद्वार में तड़के 32.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि दिनभर धूप खिलने से उमस व गर्मी ने बेहाल किया।
मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस 27.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी व उत्तरकाशी में दिनभर हल्के बादल छाये रहे, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के कुमाऊं के चार जिलों में आज भारी बारिश के आसार
