विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: फ‍िर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी से मिलेगी राहत; पढ़ें कैसा रहेगा मौसम?

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 25 Feb 2023 07:03 AM (IST)

Uttarakhand Weather मैदानी इलाकों के साथ ही अब पहाड़ी इलाकों में खिल रही धूप मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास करा ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: खिल रही धूप मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास करा रही है।
Uttarakhand Weather: खिल रही धूप मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास करा रही है।

टीम जागरण, देहरादून: Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों के साथ ही अब पहाड़ी इलाकों में खिल रही धूप मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

चटख धूप खिलने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

सरोवर नगरी में बढ़ने लगी तपिश, लोग हैरान

नैनीताल में तपिश बढ़ने से फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। जिस कारण दिन के समय लोगों के तन से गर्म कपड़े उतरने लगे हैं। मौसम का यह मिजाज आश्चर्य में डालने वाला है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक फरवरी में इस तरह का मौसम पहले कभी नहीं देखा गया। मौसम के तेवरों को देखते हुए अब यहां हिमपात की कोई उम्मीद नहीं रही।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लेना पड़ रहा हीटर व आग का सहारा

आजकल यहां सुबह व शाम की हल्की ठंड बनी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हीटर व आग का सहारा लेना पड़ रहा है।

जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 65 व न्यूनतम 37 फीसद दर्ज की गई।

धारचूला में भूकंप का हल्का झटका

धारचूला सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार अपरान्ह दो बजकर सात मिनट के आसपास भूंकप का हल्का झटका आया । भूकंप की तीव्रता मात्र 2.5 मैग्नीट्यूट होने लोगों को इसका आभास तक नहीं हुआ।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की गहराई पांच किमी थी। भूकंप का केंद्र धारचूला तहसील का ही ऊंचाई वाला क्षेत्र है। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।