Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Update: मौसम शुष्क, मैदान में कुहासा और पहाड़ों में पाला बढ़ा सकता है दुश्वारियां

    By Jagran NewsEdited By: Sumit Kumar
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 08:52 PM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मैदान में कुहासा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। जबकि सुबह-शाम ठंड और भी बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में वर्षा न के बराबर हुई। जिससे मौसम शुष्क हो गया।

    Hero Image
    Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर आ गया है। जिससे बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने की चिंता बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह-शाम ठंड और भी बढ़ने की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मैदान में कुहासा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। जबकि, सुबह-शाम ठंड और भी बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में वर्षा न के बराबर हुई। जिससे मौसम शुष्क हो गया।

    न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बढ़ता अंतर

    चटख धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत है, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, अभी तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिन वर्षा के कोई आसार नहीं हैं। पिछले कई दिनों से वर्षा-बर्फबारी न होने के कारण नमी में गिरावट आई है। मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा।

    सर्दी व फ्लू के प्रसार के लिए मौसम अनुकूल

    बदलते मौसम को लेकर च‍िक‍ित्‍सक भी सलाह दे रहे हैं। गांधी शताब्दी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. प्रवीण पंवार का कहना है कि दिन-रात के तापमान में अधिक अंतर आने से सर्दी व फ्लू के प्रसार के लिए परिस्थिति अनुकूल हैं। ऐसे में बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए सलाह है कि गर्म कपड़े पहनकर रखें। मफलर और टोपी का प्रयोग करें। खानपान का विशेष ध्यान दें। कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम आदि के सेवन से बचें। गुनगुना पानी पिएं।

    Uttarakhand News: सर्दियां में विद्युत उत्पादन में गिरावट, दिसंबर-जनवरी में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी चुनौती