विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी; कई हिस्सों में ओलावृष्टि

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 06 May 2021 07:41 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 11:14 PM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज पहाड़ी जिलों पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश में अब तक ...और पढ़ें

गुरुवार को भी उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना बन रही है।
गुरुवार को भी उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना बन रही है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का सिलसिला थम नहीं रहा है। आकाशीय बिजली गिरने और अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बाद अब ओले फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दून समेत मैदानी इलाकों में भी अंधड़ और तेज बारिश आफत बनी हुई है। मौसम विभाग ने कल भी प्रदेश में ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को प्रदेश में चारधाम समेत अन्य चोटियों पर फिर हिमपात हुआ। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले चार दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है।

बदरीनाथ, हेमकुंड की चोटियों पर हिमपात

इससे पहले बुधवार देर शाम को बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जबकि चमोली जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश व दोपहर के समय गोपेश्वर के आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी व रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। अधिकतर क्षेत्रों में दिनभर बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। दोपहर के समय दून के राजपुर रोड, जाखन, मालदेवता आदि इलाकों में हल्की बारिश हुई। जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं। मसूरी में दोपहर के समय हल्की बारिश होने से ठंडक हो गई है। 

कुमाऊं की ऊंची चोटियों में बर्फबारी 

बागेश्वर व पिथौरागढ़ की ऊंची में चोटियों पर बुधवार को हिमपात हुआ। जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि व बारिश हुई। समूचे कुमाऊं क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि परेशानी का सबब बनी हुई है। चौखुटिया क्षेत्र में बारिश से कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा। अपरान्ह में मौसम का मिजाज एकाएक बिगड़ गया। तेज गर्जना व मूसलधार बारिश से बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए। विकासखंड के चितैलीगाड़ समेत तमाम बरसाती गदेरे उफना गए। पेयजल योजनाएं व गूल ध्वस्त हो गईं। नैनीताल में तड़के तेज हवाओं व गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई तो झील में गिरने वाले नाले उफान पर आ गए। लोअर माल रोड में जलभराव हो गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रहा। 

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में आज भी ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें