विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बौछार ने उमस से दी राहत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 05 Jul 2021 07:49 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बौछारों ने उमस और गर्मी से फौरी राहत दी। जबकि मैदानों ...और पढ़ें

उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बौछारों ने उमस और गर्मी से फौरी राहत दी।
उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बौछारों ने उमस और गर्मी से फौरी राहत दी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बौछारों ने उमस और गर्मी से फौरी राहत दी। जबकि, मैदानों में तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ और विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुए। मौसम विभाग ने आज भी नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

रविवार को तड़के प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाये रहे। देहरादून समेत कई क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ीं। हालांकि, इसके बाद मौसम खुल गया और धूप निकल आई। शाम करीब चार बजे मौसम ने फिर करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। देहरादून में मुख्यत: आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

तेज हवाओं ने बढ़ाई दुश्वारियां

दून में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं। जिससे पेड़ और विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुए। लक्खीबाग श्मशान घाट में एक पेड़ धराशायी हो गया। जबकि, कैनाल रोड और नालापानी में भी पेड़ की शाखाएं टूट गईं। इंदिरानगर में विद्युत पोल को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: एक दौर की बारिश के बाद फिर चिलचिलाती धूप, जानें- अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम