यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update: एक दौर की बारिश के बाद फिर चिलचिलाती धूप, जानें- अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड से इस बार मानसून रूठा हुआ है। तीन सप्ताह पहले दस्तक देने के बाद से अब ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड से इस बार मानसून रूठा हुआ है। तीन सप्ताह पहले दस्तक देने के बाद से अब तक पांच दिन बारिश दर्ज की गई, जो कि सामान्य से 40 फीसद कम है। ऐसे में गर्मी और उमस प्रदेशवासियों को बेहाल कर रही है। खासकर मैदानी इलाकों में तपिश पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आठ जुलाई के बाद बारिश का क्रम तेज होने की उम्मीद है।
प्रदेश में बीते शुक्रवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान नीचे आया और उमस से राहत मिली। मगर, शनिवार को फिर चिलचिलाती धूप ने पसीने छुड़ाए। अधिकतर इलाकों में धूप खिली, जबकि, कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहे। मसूरी में भी बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। दून में फिर उमस बढ़ गई और दिन में गर्मी ने बेहाल किया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, नैनीताल व पिथौरागढ़ में तेज बौछार पड़ सकती हैं। कुछ मैदानी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अन्य जिलों में फिलहाल बारिश के आसार कम हैं।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 34.3, 22.7
मसूरी, 25.5, 16.2
टिहरी, 26.0, 16.8
उत्तरकाशी, 31.3, 18.1
हरिद्वार, 35.3, 24.4
जोशीमठ, 25.2, 15.4
पिथौरागढ़, 29.8, 19.1
अल्मोड़ा, 33.0, 19.7
मुक्तेश्वर, 26.3, 16.2
नैनीताल, 24.4, 13.4
चंपावत, 28.2, 18.0
ऊधमसिंह नगर, 35.4, 24.5
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आखिरकार मेहरबान हुआ मौसम, भीषण गर्मी से राहत
