विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने गर्मी से दी फौरी राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 27 Jun 2021 08:10 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानों में हुई बारिश ने गर्मी से फौरी राहत दी। हालांकि ...और पढ़ें

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने गर्मी से दी फौरी राहत।
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने गर्मी से दी फौरी राहत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानों में हुई बारिश ने गर्मी से फौरी राहत दी है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिलने से तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को भी देहरादून समेत पांच जिलों में तेज बौछार पड़ने की संभावना जताई है।

शुक्रवार देर रात प्रदेश के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज वाले बादल विकसित हुए। कुछ जगह बूंदाबांदी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो तेज बौछार में बदल गया। मसूरी में रात कई घंटे झमाझम बारिश हुई। दून में भी कई इलाकों में मेघ जमकर बरसे। हालांकि, पहाड़ों में ज्यादातर इलाके सूखे रहे।

बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। नैनीताल और अल्मोड़ा में कुछ जगह मेघ बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ जगह तेज बौछार पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

नाली बंद, बारिश का पानी रास्तों पर

शुक्रवार की देर शाम को अचानक हुई भारी बारिश से नगर पालिका बडकोट(उत्तरकाशी) के वार्ड सात में राणा लॉज के निकट नालियों के रखरखाव की अनदेखी के चलते बारिश का पानी रास्तों में बहने लगा। जिससे नगर वासी खासे चिंतित और परेशान दिखे। नाले के रूप में रास्तों से बहते बारिश के पानी से स्थानीयजनों की खासी परेशानी बढ़ी, जिससे रास्ते से चलना मुश्किलों भरा हुआ।

इस दौरान रास्ते से आवाजाही कर रहे बच्चों व अन्य व्यक्तियों के कपड़े भी भीगे। साथ ही बच्चों की चप्पल भी बही। भले ही बारिश के इस उफान से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीयजनों ने कहा कि नगर पालिका को बरसात से पहले नालियों की मरम्मत और सफाई कर देनी चाहिए।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 33.9, 20.5

मसूरी, 24.4, 14.2

टिहरी, 25.6, 17.2

उत्तरकाशी, 27.5, 16.2

हरिद्वार, 35.4, 25.0

जोशीमठ, 25.3, 14.4

पिथौरागढ़, 27.2, 21.2

अल्मोड़ा, 25.7, 14.2

मुक्तेश्वर, 23.5, 13.8

नैनीताल, 25.0, 14.0

चंपावत, 26.3, 17.3

ऊधमसिंह नगर, 34.5, 25.2

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस ने किया बेहाल, पांच जिलों में तेज हवा के साथ पड़ सकती है बौछार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें