विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस ने किया बेहाल, पांच जिलों में तेज हवा के साथ पड़ सकती है बौछार

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 26 Jun 2021 07:18 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मानसून की बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है और ...और पढ़ें

मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस ने किया बेहाल।
मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस ने किया बेहाल।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मानसून की बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिलने से गर्मी व उमस आमजन को बेहाल कर रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज दून और नैनीताल समेत पांच जिलों में तेज हवा के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा में गरज के साथ बौछार पड़ने व तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण उपजी दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगढ़ के पास बाधित है। चमोली में 200 से अधिक पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। बीते दिनों हुई बारिश के चलते जोशीमठ मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग मलारी से आगे भापकुंड के पास बीते एक सप्ताह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। सीमा सड़क संगठन सीमा क्षेत्र की ओर से सड़क से मलबा हटाकर मरम्मत कार्य कर रहा है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 35.0, 23.9

मसूरी, 25.2, 14.9

टिहरी, 25.6, 17.2

उत्तरकाशी, 34.6, 18.3

हरिद्वार, 34.8, 20.7

जोशीमठ, 25.7, 16.0

पिथौरागढ़, 27.6, 18.1

अल्मोड़ा, 31.5, 19.7

मुक्तेश्वर, 22.2, 15.0

नैनीताल, 24.0, 15.0

चंपावत, 23.0, 18.0

ऊधमसिंह नगर, 35.4, 25.8

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: देहरादून-नैनीताल समेत इन पांच जिलों में बारिश के आसार, यलो अलर्ट भी जारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें