विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: शीतलहर की चपेट में मैदानी इलाके, दो जिलों में पारा शून्य से नीचे

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 30 Jan 2021 07:39 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 11:02 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के मैदानी इलाके इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। ज्यादातर शहरों का पारा सामान्य से ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Update: शीतलहर की चपेट में मैदानी इलाके।
Uttarakhand Weather Update: शीतलहर की चपेट में मैदानी इलाके।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के मैदानी इलाके इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। ज्यादातर शहरों का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। वहीं, अल्मोड़ा और नैनीताल में पारा शून्य से नीचे है और चंपावत में न्यूनतम पारा माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि दून में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। दिन और रात के तापमान में खासा अंतर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच सर्द हवाओं का प्रकोप है। खासकर मैदानी इलाकों में ठिठुरन बरकरार है। सुबह कोहरे के कारण भी दुश्वारियां बनी हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। हालांकि, अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में शीत लहर दुश्वारियां बढ़ाएगी।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     21.0     04.0

उत्तरकाशी   15.4     02.8

मसूरी       13.6     02.0

टिहरी       12.6     03.6

हरिद्वार     16.6    06.2    

जोशीमठ    08.4     0.5

पिथौरागढ़   18.0     0.5

अल्मोड़ा    19.1     -0.6

मुक्तेश्वर    12.5     0.8  

नैनीताल     13.6    03.0

यूएसनगर    19.1    03.0

चंपावत     14.0    -03.5

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: देहरादून में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा