विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 29 Jan 2021 08:05 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिनभर बर्फीली हवाओं ने धूप के गुनगुनेपन का एहसास ...और पढ़ें

उत्तराखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है।
उत्तराखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिनभर बर्फीली हवाओं ने धूप के गुनगुनेपन का एहसास नहीं होने दिया। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं, अल्मोड़ा और नैनीताल में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। जबकि, दून में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। दिन और रात के तापमान में खासा अंतर बना हुआ है।

प्रदेश में माह की शुरुआत में पहाड़ों में हिमपात और बारिश हुई थी। तब से मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। 

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर       अधि.      न्यून.
  • देहरादून     20.2     04.6
  • उत्तरकाशी   16.3     03.7
  • मसूरी       14.3     04.2
  • टिहरी       14.0     05.0
  • हरिद्वार      16.9     06.2    
  • जोशीमठ    09.6     03.5
  • पिथौरागढ़   18.2     01.4
  • अल्मोड़ा    19.6     -0.6
  • मुक्तेश्वर    13.4     03.8  
  • नैनीताल     15.4     04.0
  • यूएसनगर    19.8    06.8
  • चंपावत     14.8   -01.7

हरिद्वार में शीतलहर का प्रकोप जारी,  तापमान में आधा डिग्री का उछाल

धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पारा लगातार गोते लगा रहा है। बुधवार को पारे ने पिछले कई साल के रेकार्ड तोड़ दिए। वहीं गुरुवार को कुछ देर के लिए सूर्यदेव के प्रकट होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री का उछाल आया। ठंड से राहत पाने को जगह-जगह लोग अलाव सेकते दिखे। 

मकर संक्रांति के बाद भी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बीते तीन दिन से शीतलहर ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से इंसान तो इंसान बेजबान भी परेशान हैं। बेघर और गरीबों पर ठंड की मार ज्यादा पड़ रही है। ठंड से बचाव को लोग घरों में दुबके हैं। हाईवे और संपर्क मार्गों पर भी वाहनों की अपेक्षित आवाजाही नहीं देखी जा रही है। बाजारों में भी खरीदार कम हो गए हैं। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान जहां 12 और एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.5 और 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में कोहरे के बीच मैदानों में शीत दिवस की चेतावनी