विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: देहरादून, नैनीताल समेत कई ज‍िलों में गुरुवार से अगले चार द‍िन भारी वर्षा का यलो अलर्ट

By Sumit KumarEdited By:
Published: Wed, 27 Jul 2022 09:47 PM (IST)

Uttarakhand Weather Update मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज से 31 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में बादलों के मंडराने के साथ वर्षा का क्रम जारी है।
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में बादलों के मंडराने के साथ वर्षा का क्रम जारी है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में बादलों के मंडराने के साथ वर्षा का क्रम जारी है। दून समेत ज्यादातर क्षेतों में कई दौर की बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार से चार दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। खासकर देहरादून और नैनीताल में वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को बादलों और धूप की चलती रही आंख-मिचौनी

मानसून काल में प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा का क्रम सामान्य है। जबकि, कहीं-कहीं वर्षा सामान्य से कम दर्ज की जा रही है। बुधवार को प्रदेश में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। सुबह से लेकर शाम तक तेज बौछारों के कई दौर हुए।

दून के कई क्षेत्रों में हुई झमाझम वर्षा

दून में राजपुर, मसूरी, जाखन, सहस्रधारा रोड, गढ़ कैंट, कौलागढ़, रायपुर और वसंत विहार क्षेत्र में झमाझम वर्षा हुई। जिससे कुछ चौक-चौराहों में जलभराव भी हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज से 31 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चंपावत और पौड़ी में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

गरीब बच्चों को दिए स्कूल बैग

ऋषिकेश: रोटरी क्लब ऋषिकेश की ओर से जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत मनसा देवी में एक विद्यालय के 50 गरीब बच्चे को स्कूल बैग वितरित किए गए।

इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि इस स्कूल में निम्नवर्गीय स्कूल के बच्चे अध्ययन करते हैं। इसको देखते हुए क्लब ने बच्चों के लिए बैग की व्यवस्था की। क्लब के सचिव विशाल तायल ने कहा कि रोटरी क्लब समय समय पर समाज सेवा के हर प्रकार के कार्य में अपना योगदान देता रहेगा। इस मौके पर राजीव गर्ग, बलवंत सिंह डंग, सुशील गोयल, क्षेत्रीय पार्षद बिजेंद्र मोघा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता भट्ट आदि उपस्थित थे।

य‍ह भी पढ़ें- Monsoon Eye Care: बरसात के मौसम में होता है आंखों में इन्फेक्शन का खतरा, रखें इन बातों का ख्याल