विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Eye Care: बरसात के मौसम में होता है आंखों में इन्फेक्शन का खतरा, रखें इन बातों का ख्याल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 27 Jul 2022 02:17 PM (IST)

Monsoon Eye Care मानसून की बारिश खुशी ही नहीं संक्रमण की आशंकाएं भी साथ लाती है। ये हमारे शरीर के ...और पढ़ें

मानसून आते ही आंखों में संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है।
मानसून आते ही आंखों में संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Monsoon Eye Care: बरसात का मौसम सुहावना होता है, क्योंकि गर्मी से राहत देता है, लेकिन मानसून (Monsoon)आते ही आंखों में संक्रमण ( Eye Infection) की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए बरसात के मौसम में आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

वायरल इन्फेक्शन फैलने की होती है आशंका

अमृतसर आई क्लीनिक के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ (Eye Specialist) डा. दिनेश शर्मा के अनुसार, इस समय वायरल इन्फेक्शन ( Viral Infection) फैलने की सबसे अधिक आशंका होती है, क्योंकि इस समय वातावरण में सबसे अधिक नमी होती है। ऐसे में आई फ्लू, पलक में इन्फेक्शन और पुतली में घाव हो सकता है।

इन बातों का रखें ख्‍याल

  • इसलिए आंखों को गंदे हाथों से न छुएं।
  • बच्चों को बार-बार आंखों को मलने व छूने से रोकें।
  • आस-पास किसी को आई फ्लू की आशंका लगे तो आंखों को साफ पानी से धोएं और ठंडे पानी से सिकाई करें।
  • अगर किसी को घर में आई फ्लू की दवा डालते हैं तो उसके बाद अपने हाथों को साबुन से धोएं।
  • आंखों में लाली, जलन व खुजली होने पर चिकित्सक की सलाह लें, खुद से दवा न डालें।
  • दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे तौलिये इत्यादि अलग रखें और किसी को इस्तेमाल न करने दें।
  • अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं तो संक्रमण के दौरान इन्हें न लगाएं और अपने चिकित्सक से सलाह लें।
  • बरसात में बच्चों को पानी से भरे गड्ढों व पोखरों से दूर रखें, क्योंकि अधिकतर इन्हीं स्थानों से बैक्टीरिया पनपते हैं।
  • ताजा खाना खाएं और साफ पानी ही पिएं। बाहर से आने पर हमेशा हाथ साबुन से धोएं।

साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें

बरसात के मौसम में बैक्टीरियल संक्रमण से बचने के लिए आप अपना ध्यान रखें। बारिश में भीगने के बाद आंखों को साफ पानी से धोएं। यह इसलिए कि बारिश के पानी में धूलकण पाए जाते हैं। जिससे आपकी आंखों में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। आंखों को धोने के बाद स्वच्छ कपड़े से जरूर साफ करें।