विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में एक बार फि‍र बदला मौसम, मसूरी में साल का पहला हिमपात

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 04 Jan 2020 12:18 PM (IST)

उत्‍तराखंड में मौसम ने एक फिर से करवट ली है। अधिकांश जिलों में बादल छाए हैं। मसूरी में बर्फबारी हुई। वीकेंड के चलते दोपहर बाद मसूरी में पर्यटक उमड़े।

Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में एक बार फि‍र बदला मौसम, मसूरी में साल का पहला हिमपात
Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में एक बार फि‍र बदला मौसम, मसूरी में साल का पहला हिमपात

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकांश जिलों में बादल छाए हैं। मसूरी में साल का पहला हिमपात हुआ है। बर्फ दो से तीन इंच तक जम चुकी है। वीकेंड के चलते दोपहर बाद मसूरी में पर्यटकों के पहुंचने की उम्‍मीद है। वहीं काफी संख्‍या में पर्यटक पहले से ही मसूरी में रुके हुए हैं।

उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अठखेलियां कर रहा है। नया साल लगने के साथ ही जहां मौसम ने करवट बदली और दो जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ तो मैदानों में भी झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई। लेकिन, शुक्रवार तीन जनवरी को मौसम खुल गया और प्रदेश के अधिकांश इलाकों में चटख धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। जबकि, सोमवार से मौसम करवट लेगा और दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा मैदानों में कोहरे का असर भी फिलहाल कुछ कम हो गया है।

गुरुवार को गढ़वाल मंडल के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में धूप खिली, लेकिन तापमान नीचे गिरने के कारण कड़ाके की ठंड बनी हुई है। औली के पास बदरीनाथ हाईवे पर भी बर्फ हटा दी गई है और यातायात सुचारू है। उधर, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा में जहां धूप खिली तो चंपावत, पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह  के समय हल्का हिमपात हुआ। वहीं माणाधुरा, झूमाधूरी, एबंटमाउंट के ऊंचे स्थानों पर आंशिक हिमपात होने के बाद धूप खिल गई। नैनीताल में ऊंचाई वाले किलवरी इलाके में भी बर्फ गिरी हुई है। 

हालांकि, ऐसे में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के हिल स्टेशन पर पर्यटकों का रेला उमड़ रहा है। इधर, धनोल्टी और सुरकंडा की पहाडिय़ों पर हुए हल्के हिमपात के बाद यहां पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मुक्तेश्वर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को तेज धूप खिलने से सड़के के इर्दगिर्द की बर्फ पिघल गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन जल्द ही फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। छह और सात जनवरी को प्रदेश में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है।

 प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर-------अधिकतम------न्‍यूनतम
  • देहरादून------22.0---------6.0
  • मसूरी,--------9.5------------2.9
  • टिहरी-------10.6------------1.2
  • उत्तरकाशी--11.8------------3.1
  • हरिद्वार-----19.2------------7.4
  • जोशीमठ------8.4-------------2.2
  • पिथैरागढ़-----8.7-------------2.0
  • अल्मोड़ा------11.2------------3.1
  • मुक्तेश्वर------8.4-------(-1.0)
  • नैनीताल------11.1-----------2.0
  • चंपावत-------10.8-----------3.0
  • पंतनगर-------22.7-----------8.2

दून में मौसम साफ, पारा हुआ सामान्य

देहरादून में मौसम खुल गया है। शुक्रवार को दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान भी सामान्य के आसपास पहुंच गया है। दिन के समय कड़ाके की ठंड से भी राहत मिल रही है। वहीं, मसूरी में भी आसमान साफ है। शाम के समय सर्द हवाएं जरूर कंपकंपी बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें: मसूरी में बर्फबारी और देहरादून में बारिश के आसार बने Dehradun News

शुक्रवार को दून में आसमान साफ रहा। गुरुवार को दिनभर बादल छाये रहने और बारिश के दो दौर होने के बाद बढ़ी ठंड से कुछ राहत मिल गई है। हालांकि, दो दिन बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दून में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और मध्यम हवाएं चलने के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, ऊंचाई वाले इलाकों में हुआ हिमपात; मैदानी इलाकों में हुई बारिश