विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather : आज देहरादून और टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे सुचारू

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2022 07:43 AM (IST)

Uttarakhand Weather बुधवार को देहरादून व टिहरी जिले में शुक्रवार और शनिवार को बादल फटने से मची बर्बादी से लोग ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather : बुधवार को देहरादून व टिहरी जिले में भारी वर्षा का यलो अलर्ट। File
Uttarakhand Weather : बुधवार को देहरादून व टिहरी जिले में भारी वर्षा का यलो अलर्ट। File

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather : शुक्रवार और शनिवार की उत्‍तराखंड के जिन जिलों में बादल फटने की घटना से तबाही बची थी। वहां आज बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग सहमे

देहरादून व टिहरी जिले में शुक्रवार और शनिवार को बादल फटने से मची बर्बादी से लोग अभी उबरे नहीं हैं और मौसम विज्ञान केंद्र ने फिर से बुधवार को इन दो जिलों के लिए भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की इस भविष्‍यवाणी से आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।

देहरादून में तड़के से बूंदाबादी

वहीं आज बुधवार को तड़के से देहरादून में बूंदाबादी हो रही है। मसूरी, ऋषिकेश और पौड़ी में रुक-रुक कर हल्‍की बारिश हो रही है। मंगलवार को देहरादून के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद मूसलधार वर्षा हुई। हालांकि मालदेवता आपदा प्रभावित क्षेत्र में वर्षा नहीं हुई।

मलबा आने से बंद गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे सुचारू

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग सुचारू कर दिया गया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर के पास भूस्खलन होने से अवरुद्ध हुआ था। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास भूस्खलन के कारण बाधित हुआ था। दोनों स्थानों पर तीर्थ यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। 

देहरादून और टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों व मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व एक-दो दौर बौछारें पड़ने की संभावना है।

देहरादून और टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। खतरे को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने दोनों जनपदों में शासन प्रशासन को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

नई टिहरी में गंगोत्री हाईवे बंद, बढ़ी मुसीबत

नई टिहरी में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। हाईवे के नरेंद्रनगर बाईपास के पास रविवार तड़के भूस्खलन होने से मलबा व बोल्डर गिरने के कारण राजमार्ग बंद पड़ा है।

चार दिनों से आवागमन बंद होने से यात्री और क्षेत्रवासी परेशान हैं। छोटे वाहनों का संचालन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर रूट से किया जा रहा है, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है।

बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग के पास ढाई घंटे रहा बंद

बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग के पास पार्थडीप में मंगलवार दोपहर बाद पहाड़ी से भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग के पास पार्थडीप में एक बजकर 45 मिनट पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्व हो गया था, जिसे साढ़े चार बजे सुचारु कर दिया गया था।