विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloudburst in Tehri : टिहरी में बुधवार की सुबह फिर फटा बादल, नेलचामी गदेरे के उफान ने मचाई तबाही

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2022 08:38 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 08:59 AM (IST)

Cloudburst in Uttarakhand टिहरी के नेलचामी गदेरे में आज सुबह बादल फटने की घटना सामने आई है। बुधवार को सुबह ...और पढ़ें

Cloudburst in Uttarakhand : टिहरी के नेलचामी गदेरे में फटा बादल। जागरण
Cloudburst in Uttarakhand : टिहरी के नेलचामी गदेरे में फटा बादल। जागरण

टीम जागरण, टिहरी : Cloudburst in Uttarakhand : उत्‍तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार की सुबह फिर बादल फटा है। शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के बाद भी यहां बादल फटने की घटना सामने आई थी। जिसने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया था। 

वीडियो में देखें गदेरे का उफान:  

वहीं टिहरी के नेलचामी गदेरे में आज बुधवार सुबह बादल फटने की घटना सामने आई। गदेरे यानी बरसाती नाले से उफान से घनसाली के आसपास के क्षेत्रों में तबाही मचा दी है। वहीं टिहरी जिले में बादल फटने का असर रुद्रप्रयाग के सीमावर्ती गांवों में भी हुआ है। यहां खेत खलिहाल मलबे से पट गए हैं।

तीन पुलिया और एक पुल क्षतिग्रस्त

यहां नेलचामी गदेरे के उफान पर आने से तीन पुलिया और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह सात बजे के आसपास टिहरी जिले के घनसाली से 20 किमी दूर नेलचामी गदेरे में बादल फटा। इससे गदेरे का जलस्‍तर बढ़ा और वह उफान पर आ गया।

मूलगढ़-थार्ती मार्ग थार्ती के पास बन्द

गदेरे के उफान पर आने से कई बीघा खेत मलबे से पट गए हैं। थार्ती भटवाड़ा में तीन पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं और थार्ती-चिरबाटिया में निर्माणाधीन पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मूलगढ़-थार्ती मार्ग थार्ती के पास बन्द हो गया है।

टिहरी, देहरादून और पौड़ी में फटा था बादल

शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के बाद आई आपदा से टिहरी जिले के आपदाग्रस्त कोठार गांव और ग्वाड़ गांव से बचाव दल ने मलबे से मंगलवार को बचाव दल ने दो और महिलाओं के शव बरामद किए गए थे।

आपदा में मरने वालों की संख्या नौ, नौ ही लापता भी

इसके साथ ही टिहरी, देहरादून और पौड़ी में आई आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि नौ लोग अभी भी लापता हैं।

टिहरी जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को टिहरी जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। वहीं मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी से आपदा प्रभावित गांवों के ग्रामीण पहले ही भयभीत थे।