Uttarakhand Tourist Place : ऋषिकेश की ये पांच जगह बेहद खास, दिसबंर में प्लान करें अपनी सुकून भरी छुट्टियां
Uttarakhand Tourist Place अगर आप शहर की भागदौड़ और ऑफिस की मोनोटोनस जॉब से बोर हो गए हैं तो दिसंबर में छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। आज हम ऋषिकेश की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दिसंबर में अपनी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।
टीम जागरण, देहरादून : Uttarakhand Tourist Place : अगर आप शहर की भागदौड़ और ऑफिस की मोनोटोनस जॉब से बोर हो गए हैं तो दिसंबर में छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। ऐसे में देवभूमि उत्तराखंड आपकी पहली पसंद बन सकती है।
यहां कई जगहें हैं जहां आप सुकून के पल गुजार सकते हैं। ऋषिकेश भी ऐसा ही पर्यटन स्थल है। जहां हजारों की संख्या में साल भर पर्यटक पहुंचते हैं।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश से ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी पहुंच है। आज हम ऋषिकेश की ऐसी पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दिसंबर में अपनी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।
ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र के पर्यटन स्थल
चौरासी कुटी:
- ऋषिकेश से दूरी- 06 किलोमीटर।
- दर्शनीय: भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी का बसाया हुआ शंकराचार्य नगर जो बीटल्स ग्रुप की याद से भी जुड़ा है। यहां बनी गुम्बदनुमा आकृति के 84 ध्यान योग केंद्र हैं।
- आवागमन: चौरासी कुटी के मुख्य गेट तक दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पहुंच है।
- सुविधा: निकटवर्ती स्वर्गाश्रम तथा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में होटल, धर्मशाला तथा भोजन की व्यवस्था है।
- पैदल ट्रैक: चौरासी कुटी के भीतर ही करीब 03 किलोमीटर का नेचर ट्रेल है।
घट्टू गाढ़:
- ऋषिकेश से दूरी- 25 किलोमीटर।
- दर्शनीय: हेवल नदी घाटी, पर्वत और बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स जैसी साहसिक गतिविधियां कर सकते हैं।
- आवागमन: दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पहुंच।
- सुविधा: होटल, कैंप व रिजल्ट की पर्याप्त व्यवस्था। होमस्टे भी विकसित हो रहे हैं।
- पैदल ट्रैक: हेवल घाटी में अच्छे पैदल ट्रैक हैं।
यह भी पढ़ें : Dehradun History : महाभारत, रामायण और मौर्य वंश से देहरादून का खास नाता... आइए जानते हैं कैसे पड़ा इसका नाम?
इठारना:
- ऋषिकेश से दूरी- 25 किलोमीटर।
- दर्शनीय: भगवान शिव तथा माता का मंदिर, मखमली घास का मैदान, सूर्यास्त तथा सूर्य उदय का मनोहर दृश्य, झरने तथा दून घाटी का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
- आवागमन: दुपहिया और चौपहिया वाहनों की पहुंच।
- सुविधा: भोजन तथा चाय नाश्ते के लिए छोटी दुकाने हैं। मार्ग में दो रिसॉर्ट भी हैं। होम स्टे की भी व्यवस्था है।
- पैदल ट्रैक: इठारना से कुखाई गांव व अगराखाल तक पैदल ट्रैक है।
नीर गड्डू:
- ऋषिकेश से दूरी- 10 किलोमीटर।
- दर्शनीय: नीर झरना और नेचर ट्रेल।
- आवागमन: मुख्य मार्ग तक सभी तरह के वाहनों की पहुंच।
- सुविधा: नीर गड्डू तथा तपोवन में पर्याप्त संख्या में होटल तथा रिसॉर्ट उपलब्ध है। भोजन तथा खानपान की पर्याप्त व्यवस्था है। नीर वॉटर फॉल और चाय नाश्ते की दुकान उपलब्ध है।
- पैदल ट्रैक: मुख्य मार्ग से वॉटर फॉल तक 02 किलोमीटर का नेचर ट्रेल है। नीर गड्डू गांव में होम स्टे की भी व्यवस्था है।
किमसार:
- ऋषिकेश से दूरी- 30 किलोमीटर।
- दर्शनीय: जंगल सफारी, गंगा घाटी, ऋषिकेश और हरिद्वार व हिमालय का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
- आवागमन: मुख्य मार्ग तक सभी तरह के वाहनों की पहुंच है।
- सुविधा: किमसार तथा रामजीवाला में होटल, रिसॉर्ट तथा खानपान की पर्याप्त व्यवस्था। कुछ गांव में होम स्टे की भी सुविधा है।
- पैदल ट्रैक: किमसार से भूमियाकी सार तथा घुघुती गढ़ तक पैदल ट्रैक है।
कैसे पहुंचें ऋषिकेश?
ऋषिकेश पहुंचने के लिए आप ट्रेन से देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंच सकते हैं। बस और टैक्सी या अपने वाहन से भी ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। ऋषिकेश से दिल्ली की दूरी लगभग 210 किलोमीटर पर है।