Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Politics: पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा- भाजपा का काम करने का तरीका अन्य दलों से अलग

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2022 09:33 PM (IST)

    Uttarakhand Politics आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर नगर निगम टाउन हाल में आयोजित विकास संकल्प गोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि भाजपा का काम करने का तरीका अन्य दलों से अलग है।

    Hero Image
    नगर निगम टाउन हाल में आयोजित विकास संकल्प गोष्ठी कार्यक्रम में बोलते पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा।

    जागरण संवाददाता, देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा (Former CM Vijay Bahuguna) ने कहा अन्य पार्टियों की अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी का जनहित में काम करने का तरीका अलग है।

    उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसरोकार के कार्यों को जनभावना को देखते हुए कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की उपलब्धि गिनाई।

    विकास संकल्प गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

    शुक्रवार को नगर निगम टाउन हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विकास संकल्प गोष्ठी कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच से नेता बनाया जाता है, जबकि अन्य पार्टियों में एक ही व्यक्ति को बार-बार आगे बढ़ाने का काम किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर वहीं महापौर सुनील उनियाल गामा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कैंट विधायक सविता कपूर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट आदि मौजूद रहे।

    भ्रष्टाचार पर उठाएंगे आवाज

    पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि पार्टी ने जो भी संकल्प लिया, उसे पूरा करने का काम किया है। उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटाले पर प्रमुखता से आवाज उठाने का काम किया जाएगा। कहा सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का काम कर रही है।

    आश्रम पद्धति स्कूल का होगा उच्चीकरण : चंदन राम दास

    समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भगत सिंह कालोनी स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने छात्रों से संवाद स्थापित किया और आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की घोषणा भी की।

    उन्होंने इसके लिए समाज कल्याण अधिकारी गोरधन सिंह को तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूल में फल, मिष्ठान वितरण किए गए। छात्रों ने रोड सुरक्षा और डेंगू से बचने को लेकर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी।

    Uttarakhand Politics: उत्‍तराखंड में भाजपा की जिला इकाइयों को नवरात्र में मिलेंगे नए मुखिया

    comedy show banner
    comedy show banner