विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी साल, कोरोना काल और कांग्रेस जनता के द्वार

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 11 May 2021 06:35 AM (IST)

Uttarakhand Politics चुनावी साल और कोरोना काल। राज्य की प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी कांग्रेस अपनी छवि को लेकर सतर्क हो गई ...और पढ़ें

चुनावी साल, कोरोना काल और कांग्रेस जनता के द्वार। प्रतीकात्मक फोटो
चुनावी साल, कोरोना काल और कांग्रेस जनता के द्वार। प्रतीकात्मक फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Politics चुनावी साल और कोरोना काल। राज्य की प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी कांग्रेस अपनी छवि को लेकर सतर्क हो गई है। महामारी के भयावह रूप लेने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की मदद को पार्टी ने हाथ बढ़ा दिए हैं। कहीं आक्सीजन सिलिंडर तो कहीं आक्सीजनयुक्त बेड का बंदोबस्त किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों को मुफ्त भोजन देने की मुहिम भी कुछ क्षेत्रों में शुरू की गई है। द्वार-द्वार उपचार कार्यक्रम के बूते गढ़वाल और कुमाऊं, दोनों ही मंडलों में जनता के दिलों में दस्तक दी जा रही है। 

कोरोना की दूसरी लहर में उत्तराखंड की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अभी तक प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में खामी, कोरोना संक्रमितों को हो रही परेशानी को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर कांग्रेस ने अब अपनी रणनीति में तब्दीली की है। पार्टी का पूरा जोर आम जन को लुभाने पर है। ऐसे में कोरोना से उपजे संकट के दौर में कांग्रेस प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अपने कार्यकर्त्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही आनुषंगिक संगठनों के माध्यम से कोरोना पीड़ितों को मदद मुहैया कराने के मोर्चे पर डट गई है। दरअसल अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में अब चंद महीने ही बचे हैं। 

2017 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्तारूढ़ हुई भाजपा के सामने अपने जनाधार को मजबूत करने की चुनौती कांग्रेस के सामने है। लिहाजा आपदा में मिले इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देने के लिए पार्टी ताकत झोंक रही है। राज्य में कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित देहरादून जिला है। पार्टी ने मरीजों को घरों में आक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति के साथ ही मुफ्त एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ की है। यह सिलसिला अब पूरे राज्य में तेज किया गया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को काशीपुर पहुंचकर होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों के लिए घर पर ही मुफ्त भोजन पहुंचाने की मुहिम को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद रामनगर में 10 आक्सीजनयुक्त बेड वाले होम आइसोलेशन वार्ड को जनता को समर्पित किया गया। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए कांग्रेस ने परेशानहाल व्यक्तियों की मदद पर जोर दे रही है। द्वार-द्वार उपचार को मुहिम के रूप में पूरे प्रदेश में तेजी से क्रियान्वित करने के निर्देश सभी कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों एवं आनुषंगिक संगठनों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- महंगाई और कोरोना की दोहरी मार झेल रही जनता

 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें