विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- महंगाई और कोरोना की दोहरी मार झेल रही जनता

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 10 May 2021 05:19 PM (IST)

कांग्रेस ने एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश नेगी ने कहा कि ...और पढ़ें

महंगाई और कोरोना की दोहरी मार झेल रही जनता।
महंगाई और कोरोना की दोहरी मार झेल रही जनता।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस ने एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश नेगी ने कहा कि प्रदेश की जनता कोरोना संक्रमण और महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जब कोरोना संक्रमण रोगियों को समुचित उपचार देने में सफल नहीं हो पा रही है तो कम से कम महंगाई रोकने के लिए तो कुछ कदम उठाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी ने कोरोना महामारी के चलते कोविड कर्फ्यू के दौरान खाद्य पदार्थों और फल सब्जियों के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कालाबाजारी और महंगाई में लगातार बढ़ोतरी हुई है। बाजार में मनमाफिक दामों पर चीजें बेची जा रही हैं। खाद्य पदार्थों, फल सब्जियों के दाम नियंत्रण से बाहर हो गए हैं।

सरकार का मूल्यों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे लोगों पर कोरोना और मंहगाई की दोहरी मार पड़ रही है। जनता मानसिक तनाव में है। व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। जोशी ने कहा, जहां एक तरफ प्रदेशवासी आर्थिक रूप से संकट में है।

वहीं, उन्हें महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है। आज प्रदेश के सामने आजीविका का संकट भी पैदा हो गया है, जो दिन-प्रतिदिन विकराल रूप ले रहा है। ऐसी विकट परिस्थितियों में प्रदेशवासियों के कल्याण को सरकार आर्थिक पैकेज की घोषणा करे, जिससे कुछ राहत मिल सके और कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला कर सकें।

यह भी पढ़ें- सत्ता के गलियारे से : कौशिक हो गए हरदा के मुरीद

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें