Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Nikay Chunav में BJP-कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबि‍त हाेंगी मह‍िलाएं, सौंपी गई बड़ी ज‍िम्‍मेदारी

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 12:35 PM (IST)

    Uttarakhand Nikay Chunav नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जहां 100 में से 44 वार्डों में महिला वार्ड पार्षद का दांव खेला है वहीं कांग्रेस ने 45 महिलाओं को पार्षद की दावेदारी सौंपी है। नगर निगम क्षेत्र की करीब आधी आबादी महिलाएं हैं। ऐसे में दोनों दलों ने क्रमश 44 और 45 प्रतिशत वार्ड पार्षद की सीटों पर महिलाओं को दावेदार बनाया है।

    Hero Image
    बीजेपी-कांग्रेस ने मह‍िलाओं को सौंपी पार्षद की दावेदारी।

    अशोक केडियाल, देहरादून। दून के नगर निकाय चुनाव में दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के लिए मातृशक्ति न केवल मतदान के माध्यम से निर्णायक भूमिका निभाएगी बल्कि निगम गठन में भी महिला पार्षद की अहम भूमिका होगी। भाजपा ने जहां 100 में से 44 वार्डों में महिला वार्ड पार्षद का दांव खेला है वहीं कांग्रेस ने 45 महिलाओं को पार्षद की दावेदारी सौंपी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम क्षेत्र की करीब आधी आबादी महिलाएं हैं। ऐसे में दोनों दलों ने क्रमश: 44 और 45 प्रतिशत वार्ड पार्षद की सीटों पर महिलाओं को दावेदार बनाया है। कई वार्ड हैं जो सामान्य हैं लेकिन यहां महिला नेत्री का दबदबा है। इसे देखते हुए दोनों पार्टियों ने पुरुषों के बजाए महिला को दावेदारी सौंपने में कोई संकोच नहीं किया।

    पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं मह‍िलाएं

    भाजपा में कई पार्षद दावेदार भाजपा महिला मोर्चा महानगर की सक्रिय पदाधिकारी हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसी प्रकार महानगर कांग्रेस ने भी पार्टी की सक्रिय और कर्मठ महिला पदाधिकारियों को अपने वार्डों में नेतृत्व करने का मौका दिया है।

    टोलियां बनाकर अपने-अपने वार्डों में कर रहीं प्रचार

    भाजपा और कांग्रेस प्रतिदिन महिलाओं की टोलियां बनाकर अपने-अपने वार्डों में प्रचार को धार दे रही है। भाजपा महिला पार्षद दावेदारों के प्रचार में कैंट की विधायक सविता कपूर से लेकर भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी जैसे महिला नेत्रियां सक्रिय होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav: अध्यक्ष के तीन पदों पर निर्विरोध खिला कमल, अन्‍य में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क‍िया जा रहा आयोजन

    उधर, कांग्रेस में महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, सोनिया आनंद, आशा मनोरमा शर्मा डाेबरियाल महिला पार्षद प्रत्याशियों के प्रचार में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। दोनों दलों के महिला प्रत्याशी वाले वार्डों में न केवल प्रचार अभियान का संचालन महिलाएं खुद संभाल रही है बल्कि कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

    मातृशक्ति का सम्‍मान करती हैं पार्टियां

    उधर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने संपर्क करने पर बताया कि पार्टी सदैव मातृशक्ति का न केवल सम्मान करती है बल्कि उन्हें नेतृत्व करने का मौका भी देती है। राज्य आंदोलन से लेकर आज तक उत्तराखंड के विकास में मातृशक्ति की अहम भूमिका रही है।

    डोर-टू-डोर प्रचार में जुटी युवत‍ियां

    महिला पार्षदों के प्रचार अभियान में भाजयुमो एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी युवतियां भी डोर-टू-डोर प्रचार में जुटी हैं। कांग्रेस महिला पार्षद प्रत्याशियों के लिए युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ की महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी टोलियां बनाकर वार्डाें में प्रचार कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav: 93 नगर निकायों में चुनाव लड़ रही भाजपा, सीएम धामी के साथ योगी भी करेंगे प्रचार