विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Nikay Chunav: अध्यक्ष के तीन पदों पर निर्विरोध खिला कमल, अन्‍य में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर

Published: Fri, 03 Jan 2025 01:36 PM (GMT+05:30)

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मतदान से पहले ही बड़ी सफलता मिली है। देवप्रयाग ...और पढ़ें

Uttarakhand Nikay Chunav 2025: अधिकांश नगर निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर। Jagran
Uttarakhand Nikay Chunav 2025: अधिकांश नगर निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर। Jagran

HighLights

  1. अध्यक्ष पद नगर पालिका देवप्रयाग और अध्यक्ष पद नगर पंचायत नानकमत्ता व दिनेशपुर में भाजपा का कब्जा
  2. निकाय चुनाव में नाम वापसी के बाद महापौर पद पर 72 अध्यक्ष पद पर 442 और पार्षद-सभासद के पद पर 4885 प्रत्याशी मैदान में

राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। Uttarakhand Nikay Chunav 2025: नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मतदान से पहले ही एक नगर पालिका और दो नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर सफलता मिल गई है।

नगर पालिका देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) के अध्यक्ष पद पर ममता देवी, नगर पंचायत नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर ) के अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह टूरना और दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर ) नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मंजीत कौर निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।

अधिकांश नगर निकायों में भाजपा और कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर

वहीं पार्षद और सभासद, सदस्य पद पर 44 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को नाम वापसी के साथ ही चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर भी साफ हो गई।

Weather Update: ठिठुराने वाली ठंड लेकर आएगा नए साल का पहला पश्चिमी विक्षोभ, मिलेगी बारिश और बर्फबारी की सौगात

अधिकांश नगर निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही आमने-सामने की टक्कर है। नाम वापसी के बाद अब महापौर पद पर 72 अध्यक्ष पद पर 442 और पार्षद-सभासद पद पर 4885 प्रत्याशी मैदान में है। सभी पदों पर मैदान में रह गए प्रत्याशियों की कुल संख्या 5399 हो गई है।

बागियों को मनाने में जुटे रहे सभी राजनीतिक दल

निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद महापौर पदों पर 101, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 555 और पार्षद-सभासद पदों पर 5582 प्रत्याशी मैदान में थे। गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई।

ट्रैकरों के लिए उत्‍तराखंड में खास सौगात, केदारकांठा के बर्फ से ढके पहाड़ और बांसुरी वाले बाबा देते हैं अनूठा एहसास

इस दौरान सभी राजनीतिक दल बागियों को मनाने में जुटे रहे और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में नामांकन वापस लेने का आग्रह करते रहे। इन्हें कुछ स्थानों पर सफलता भी मिली। यद्यपि अभी भी कई निकायों में बगावत करने वाले कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोके हुए हैं।

अब इतने प्रत्‍याशी मैदान में

राज्य निर्वाचन आयोग से रात 11बजे मिली जानकारी के अनुसार नगर निगमों में महापौर पदों पर 72 पार्षद पदों पर 2009, नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष के 211 व सभासद के 1596 और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 231 व सभासद के 1280 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए प्रचार अभियान भी गति पकड़ लेगा।