विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus: यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से की अपील, ऑनलाइन बिल का भुगतान कर करें मदद; ऐसे कर सकते हैं जमा

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 31 Mar 2020 09:01 PM (IST)

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से विद्युत बिलों का ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की है।

coronavirus: यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से की अपील, ऑनलाइन बिल का भुगतान कर करें मदद; ऐसे कर सकते हैं जमा
coronavirus: यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से की अपील, ऑनलाइन बिल का भुगतान कर करें मदद; ऐसे कर सकते हैं जमा

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से विद्युत बिलों का ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की है। यूपीसीएल के एमडी बीसीके मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन के चलते विद्युत विभाग के कैश काउंटर बंद हैं, लेकिन ऑनलाइन बिल का भुगतान किया जा सकता है, जिससे विभाग को आर्थिक मदद मिलती रहेगी।     

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरा देश और उत्तराखंड लॉकडाउन है। ऐसे में लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है। स्कूलों से लेकर निजी और सरकारी विभागों में भी वर्क फ्रॉम होम का सिस्टम चल रहा है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के कैश काउंटर भी बंद हैं, जिससे बिजली बिल भुगतान में कमी आ गई है। इससे बिजली विद्युत विभाग की परेशानियां भी बढ़ गई है। यही वजह है कि यूपीसीएल के एमडी बीसीके मिश्रा ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वो विद्युत बिलों का भुगतान समय से करें। 

उनका कहना है कि यूपीसीएल को बिजली के बिलों के जरिए ही राजस्व के बड़े हिस्से की प्राप्ति होती, जिससे बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनी रहती है। पर कैश काउंटर बंद होने से लोग बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें घर से ही ऑनलाइन भुगतान कर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन की मदद करनी चाहिए।  

ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान 

बिजली के बिलों का ऑनालइन भुगतान करने का तरीका बेहद ही आसान है। आप यूपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग के जरिए बिजली का बिल भर सकते हैं। इसके साथ ही आप गूगल पे, पेटीएम, फोन पे, अमेजन पे, मोबीक्विक एप आदि से भी भुगतान कर सकते हैं। अगर आपको किसी तरह की परेशानी या कुछ समझ न आए तो आप यूपीसीएल के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: coronavirus से जंग लड़ रहे 68457 कार्मिकों को बड़ी राहत, मिलेगा बीमा का लाभ