विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड: कांग्रेस ने सरकार पर तेज किया हमला, पूर्व सीएम हरीश रावत ने लगाए कई आरोप और पूछे ये सवाल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 02 Jan 2021 10:20 AM (IST)

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार पर हमला तेज कर दिए है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ...और पढ़ें

कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार पर तेज किया हमला। जागरण
कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार पर तेज किया हमला। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार पर हमला तेज कर दिए है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत जिस तरह सरकार को जनता के मुद्दों को लेकर घेर रहे हैं, उससे साफ है कांग्रेस विस चुनाव से पहले सरकार को कड़ी टक्कर देने का मन बना चुकी है। बीते गुरुवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ एक घंटे का उपवास रखा। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों के उत्तर दिए। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने हेलीपैड बनाए, एक कंपनी को उड़ान संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी। वर्तमान सरकार ने वो कॉन्ट्रैक्ट रद कर दिया। आज चार साल से ज्यादा वक्त बीत गया है, अब भी पिथौरागढ़, चिन्यालीसौड़, गौचर की हवाई पट्टियां नागरिक उड्डयन सेवा का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, न जाने क्यों सरकार उत्तराखंड से नाराज चल रही है। अधिकांश हैलीपेड सूने पड़े हैं। पंतनगर विश्वविद्यालय जो हमारा बहुत बड़ा ब्रांड नाम है। हम हवाई अड्डे का विस्तार करें, अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाएं, अच्छी बात है, लेकिन जब उसके लिए विकल्प मौजूद है तो फिर जीबी पंत विश्वविद्यालय की जमीन ही क्यों ली जाए। यह बड़ा प्रश्न है। 

उन्होंने कहा, सरकार ने तराई बीज निगम का ब्रांड कमजोर कर दिया। अब पंतनगर विश्वविद्यालय से भी दुश्मनी निकाल रही है। चौबटिया स्थित हॉर्टिकल्चर निदेशालय को भी शिफ्ट किया जा रहा है। हमने टिहरी झील में नौकायन प्रारंभ किया, बैलून, पैराग्लाइडिंग और दूसरे वाटर स्पोर्टस शुरू किए। फ्लोटिंग फ्लैट्स बनाये, फ्लोटिंग मैरीना खड़ा किया और वहां सबसे बड़ा काम एक प्रशिक्षण संस्थान खोला गया, जिसमें लोगों को जल क्रीड़ा, वायु क्रीड़ा और दूसरे साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जा सके। 

पर राज्य सरकार ने करोड़ों रुपये की हमारी उस संपत्ति को किराए पर दे दिया। वह भी कौड़ियों के दाम पर। किससे यह शिकायत करें? उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री शीघ्र स्वस्थ होकर आएं, जब आएंगे तो कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिनमें राज्य का जाता कुछ नहीं है, लेकिन यदि सुधारेंगे तो राज्य को बहुत कुछ प्राप्त हो जाएगा। तो नये साल के साथ में मुख्यमंत्री इस ओर कुछ ध्यान देंगे।

यह भी पढ़ें- भाजपा को चुनौती देने के लिए विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे कांग्रेस पदाधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।