Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के लोक गायक हीरा सिंह राणा का दिल्‍ली में निधन, सीएम रावत ने जताया दुख

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 13 Jun 2020 09:56 PM (IST)

    उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार हीरा सिंह राणा का आज दिल्‍ली स्थित आवास में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

    उत्तराखंड के लोक गायक हीरा सिंह राणा का दिल्‍ली में निधन, सीएम रावत ने जताया दुख

    देहरादून, जेएनएन। कुमाऊंनी लोकगीतों को नई दिशा व ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले और गढ़वाली- कुमाऊंनी,- जौनसारी भाषा अकादमी दिल्ली के पहले उपाध्यक्ष लोकगायक हीरा सिंह राणा का देर रात विनोद नगर दिल्ली स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने दुख जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    16 सितंबर 1942 को अल्मोड़ा मनीला के डढोली गांव में जन्मे हीरा सिंह राणा का परिवार कुछ समय पहले दिल्ली में रह रहा था। देर रात निधन के बाद वो अपने पीछे पत्नी विमला और पुत्र हिमांशु को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, सौरव मैठाणी, पन्नू गुसाईं, गजेंद्र सिंह चौहान, अमित गुसांईं आदि लोक कलाकारों ने गहरा दुख जताया।

    फरवरी 2020 में भारत सरकार संगीत नाटक अकादमी ने उन्हें अकादमी सलाहकार नियुक्त किया था। ‘रंगीली बिंदी, रंगदार मुखड़ी’, सौमनो की चोरा, ढाई विसी बरस हाई कमाला’, ‘आहा रे ज़माना’ आदि लोकगीतों के जरिए उन्होंने उत्तराखंडी संस्कृति को नई पहचान दिलाई। देहरादून में आखिरी बार हीरा सिंह राणा होली की पूर्व संध्या पर कुमाऊंनी संस्कृति के एक कार्यक्रम में आए थे, जहां उन्होंने गीतों की प्रस्तुति दी थी।

    मुख्‍यमंत्री ने हीरा सिंह राणा के निधन पर व्‍यक्‍त किया शोक

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के महान लोक गायक, लोककवि व लोक संगीत के पुरोधा हीरा सिंह राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरा सिंह राणा के निधन से लोकसंगीत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

    यह भी पढ़ें: नहीं रहे यायावर घुमंतु पत्रकार दिनेश कंडवाल, ओएनजीसी अस्पताल में हुआ निधन

    नहीं रहे पत्रकार दिनेश कंडवाल

    देहरादून डिस्कवर मासिक पत्रिका के संपादक दिनेश कंडवाल अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका रविवार सात जून को ओएनजीसी अस्पताल में निधन हो गया। दो दिन पहले ही आंतों में इंफेक्शन के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यायावर घुमंतू पत्रकार दिनेश कंडवाल ने अपनी जिंदगी की शुरुआती दौर की पत्रकारिता ऋषिकेश में एक अखबार से की थी। इसके बाद उन्होंने पार्टनरशिप में प्रिटिंग प्रेस चलाई और एक अखबार का संपादन भी किया। ओएनजीसी में नौकरी लगने के बाद भी उन्होंने अपना लेखन कार्य जारी रखा। स्वागत पत्रिका, धर्मयुग, कादम्बनी, हिन्दुस्तान, नवीन पराग, सन्डे मेल समेत दर्जनों पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख छपते रहते थे। 

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के अभिनेता जयपाल नेगी का दिल्‍ली में निधन, कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों में किया था अभिनय

    comedy show banner
    comedy show banner