विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड के अभिनेता जयपाल नेगी का दिल्‍ली में निधन, कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों में किया था अभिनय

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 24 May 2020 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 10:14 PM (IST)

पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की जैसे उत्तराखंड के कई सुपरहिट गीतों में अभिनय करने वाले अभिनेता जयपाल नेगी का दिल्ली में अस्‍पताल ले जाने के दौरान निधन हो गया।

उत्‍तराखंड के अभिनेता जयपाल नेगी का दिल्‍ली में निधन, कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों में किया था अभिनय
उत्‍तराखंड के अभिनेता जयपाल नेगी का दिल्‍ली में निधन, कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों में किया था अभिनय

देहरादून, जेएनएन।  'पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की' जैसे उत्तराखंड के कई सुपरहिट गीतों में अभिनय करने वाले अभिनेता जयपाल नेगी का निधन। दिल्ली स्थित आवास पर अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन बीच मे ही उन्होंने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया। 

मूल रूप से पौड़ी के संगलाकोटी निवासी जयपाल का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। रंगकर्मी राजेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के निगम वार्ड घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। जिसमें कई लोक कलाकार भी शामिल होंगे। दो महीने पहले ही पुष्पा छोरी फेम रीना रावत का भी बीते 12 मार्च को 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। 

बता दें कि सुपरहिट गढ़वाली वीडियो गीत 'पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की, लगदी छै तु बड़ी कमाल की' में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रीना रावत के साथ जिस कलाकार ने एक्टिंग की है वे जयपाल नेगी ही थे। उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत से इस तरह छोटी उम्र में एक के बाद एक युवा कलाकारों का जाना बहुत बड़ी क्षति है। अब्बू रावत, धूम सिंह आदि ने जयपाल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का सितारा खो दिया है।

यह भी पढ़ें: नहीं रही फ्योंली ज्वान ह्वैगे की अभिनेत्री रीना रावत Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।