विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट ने उत्तराखंड आबकारी विभाग में सात नए परिक्षेत्रों को दी मंजूरी, राजस्व में वृद्धि का लक्ष्य

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:07 PM (IST)

उत्तराखंड सरकार ने आबकारी विभाग में राजस्व बढ़ाने और अवैध शराब रोकने के लिए पांच नए परिक्षेत्र बनाए हैं, जिससे कुल संख्या सात हो गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश सरकार ने आबकारी विभाग में अधिक से अधिक राजस्व एकत्र करने, अवैध मदिरा की पूर्ण रोकथाम एवं विभाग के कार्यों को गति देने के लिए पांच नए परिक्षेत्र बनाए हैं। पहले विभाग में दो परिक्षेत्र थे। नए परिक्षेत्र मिलाकर इनकी कुल संख्या सात हो गई है।

कैबिनेट ने इन नए परिक्षेत्रों के गठन और इनके उप आबकारी व सहायक आबकारी के कुल 11 नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है। आबकारी विभाग के अंतर्गत अभी प्रदेश में देहरादून व हरिद्वार जिलों को मिलाकर एक परिक्षेत्र और नैनीताल व ऊधमसिंह नगर को मिलाकर दूसरा परिक्षेत्र बनाया गया था।

अब विभाग ने सभी जिलों को इसके दायरे में लाने का निर्णय लिया है। इसके तहत ऊधमसिंह नगर व चंपावत को एक परिक्षेत्र, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ को दूसरा परिक्षेत्र, टिहरी व रुद्रप्रयाग को तीसरा परिक्षेत्र, चमोली व बागेश्वर को चौथा परिक्षेत्र, हरिद्वार व पौड़ी को पांचवा परिक्षेत्र, देहरादून व उत्तरकाशी को छठां परिक्षेत्र और नैनीताल जिला व हाईकोर्ट को मिलाकर सातवां परिक्षेत्र बनाया है।

हर परिक्षेत्र के लिए एक उप आबकारी आयुक्त और राज्य में स्थापित डिस्टिलरी व ब्रूवरी के लिए सहायक आबकारी आयुक्त के छह पदों का सृजन किया जाना है। इससे संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है।

खनन में बढ़ेगा राजस्व

कैबिनेट ने खनन विभाग के अंतर्गत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास शुल्क के रूप में लिए जाने वाले अंशदान एवं क्षतिपूर्ति में परिवर्तन किया है। इसके तहत खनिज फाउंडेशन न्यास शुल्क को 15 के स्थान पर 10 प्रतिशत किया गया है।

वहीं, क्षतिपूर्ति शुल्क को 10 से 15 प्रतिशत किया है। खनिज फाउंडेशन के तहत लिया जाने वाला शुल्क जिलाधिकारी के अधीन होता है। ऐसे में इसकी गणना राजस्व में नहीं होती। वहीं क्षतिपूर्ति शुल्क विभाग के अंतर्गत होता है। विभाग में इस राशि के बढ़ने का असर राजस्व में भी नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भवन निर्माण मानक और भू-उपयोग शुल्क हुए आसान, कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी


कैबिनेट ने ये भी लिए निर्णय

उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद होगा सृजित

उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के इस वर्ष के तृतीय सत्र के सत्रावसान को स्वीकृति

सेवानिवृत संयुक्त निदेशक डॉ. दिनेश चंद्र ध्यानी को समान सेवा लाभ प्रदान किए जाने की स्वीकृति

उत्तराखंड महाधिवक्ता कार्यालय संशोधित अधिष्ठान नियमावली को स्वीकृति

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कैबिनेट: महिलाओं, युवाओं और कामगारों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, वन आरक्षी भर्ती में बढ़ाई आयु सीमा

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 21 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दौड़ेगी पॉड टैक्सी, बनेंगे 21 स्टेशन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।