Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamoli Election Result 2022 : बदरीनाथ सीट पर एंटी इंकंबेंसी फैक्टर बना भाजपा की हार का कारण

    By Nirmala BohraEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 07:06 PM (IST)

    Chamoli Uttarakhand Chunav Result 2022 News in Hindi उत्‍तराखंड के चमोली जिले में राज्‍य की तीन विधानसभा सीटें शामिल हैं। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा की हार को एंटी इन्कंबेंसी फैक्टर का असर भी माना जा रहा है।

    Hero Image
    Chamoli Vidhan Sabha Uttarakhand Election Result 2022

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। Uttarakhand Election Results 2022 : चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं का विश्लेषण किया जाए तो भाजपा के लिए सिटिंग विधायकों का टिकट काटना दो सीटों पर फायदेमंद साबित हुआ। वहीं बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा की हार को एंटी इन्कंबेंसी फैक्टर का असर भी माना जा रहा है। हालांकि बदरीनाथ से निवर्तमान विधायक ने चुनाव हारने का ठीकरा कर्मचारियों के माथे डाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा को एंटी इन्कंबेसी फैक्टर से नहीं जूझना पड़ा

    चमोली जिले की थराली सीट पर भाजपा ने अपने निवर्तमान विधायक मुन्नी देवी व कर्णप्रयाग सीट पर निवर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का टिकट काटा था। इन दोनों सीटों पर भाजपा को एंटी इन्कंबेसी फैक्टर से नहीं जूझना पड़ा।

    वहीं बदरीनाथ सीट पर भाजपा ने निवर्तमान विधायक महेंद्र भट्ट को दावेदार बनाया। लेकिन वे कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से चुनाव हार गए। भाजपा की इस सीट पर हार के लिए एंटी इन्कंबेंसी फैक्टर को देखा जा रहा है। बदरीनाथ के निवर्तमान विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनता ने अपार स्नेह, प्रेम दिया है। जो मत में भी दिखा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के द्वारा उनके पक्ष में मतदान न किए जाने के कारण यह हार हुई है।

    गोपेश्वर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में विजय जुलूस

    चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर आतिशबाजी भी की। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बनाए गए मतगणना केंद्र पीजी कालेज में ज्यूं ही कर्णप्रयाग व थराली के भाजपा प्रत्याशियों की अंतिम राउंड में भी बढ़त रही, उसे देखते हुए इनके समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर ही एक दूसरे को मिटाइयां बांटी।

    कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा से प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी की जीत पर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर, जोशीमठ, पोखरी सहित अन्य स्थानों पर आतिशबाजी कर विजय जुलस निकाला। इस दौरान एक दूसरे पर रंग गुलाल भी लगाया गया। प्रत्याशियों की जीत के बाद विजय जुलुस पर रोक के बाद भी जब गोपेश्वर में कांग्रेस समर्थक विजय जुलूस निकालते लगे तो पुलिस ने बस स्टेशन पर बैरिकेट लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर समर्थकों की भारी संख्या के चलते फिर विजय जुलूस गोपीनाथ मंदिर व वापस बस स्टेशन तक निकला।

    यह भी पढ़ें :- Uttarakhand Election Results 2022 LIVE: उत्‍तराखंड में आए 37 सीटों के रुझान, 22 पर भाजपा आगे, 15 पर कांग्रेस