Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने की चर्चा पर बोले सीएम धामी, किसी का इधर या उधर जाना कोई मुद्दा नहीं

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Fri, 29 Oct 2021 07:36 AM (IST)

    Uttarakhand Election 2022 कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी का इधर जाना या उधर जाना कोई मसला नहीं है। यह चुनाव का मौका है। उनके इस बयान के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

    Hero Image
    बोले सीएम धामी, किसी का इधर या उधर जाना कोई मुद्दा नहीं।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 कुछ विधायकों की नाराजगी और पार्टी छोड़ने की चर्चाओं के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी का इधर जाना या उधर जाना कोई मसला नहीं है। यह चुनाव का मौका है। उनके इस बयान के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में इस समय मंत्री और भाजपा विधायकों के बयान सरकार व पार्टी को असहज कर रहे हैं। चुनाव के मौके पर इसे सीधे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ विधायकों के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं भी तेजी से चली। इस तरह की चर्चाओं ने तब जोर पकड़ा, जब कुछ समय पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अचानक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौट गए। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के उत्तराखंड दौरे ने इसे और हवा दी।

    पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पांच साल पहले कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों से मिले और इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। यह माना गया कि पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा को डैमेज कंट्रोल के लिए भेजा गया है।गुरुवार को इस संबंध में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह हमेशा सरकार और उनसे अपने अनुभव साझा करते रहते हैं, उनका मार्गदर्शन मिलता है।

    यह भी पढें- कांग्रेसियों ने किया सचिवालय कूच, हरीश रावत बोले; जानमाल की हानि का मखौल उड़ा रही सरकार

    वह 10 दिन पहले भी उत्तराखंड आए थे, आगे भी आएंगे। इसमें कोई विशेष बात नहीं है। पार्टी में विधायकों की नाराजगी के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ा परिवार है, ऐसा चलता रहता है। अभी तीन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कोई इधर आ रहा है, कोई उधर जा रहा है। यह कोई मुद्दा नहीं है। यह चुनाव का समय है।

    यह भी पढें- राज्य कर्मचारियों को सीजीएचएस की तर्ज पर इलाज की सुविधा; कैबिनेट बैठक में इन बिंदुओं पर भी लगी मुहर