उत्तराखंड: भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस पर उठाए सवाल, जानिए पूरा मामला
विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना अधिकारी दीक्षा सैनी ने स्वयं सीजेएम कोर्ट देहरादून में विधायक महेश नेगी व बेटी का डीएनए जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

जागरण संवाददाता, देहरादून। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना अधिकारी दीक्षा सैनी ने स्वयं सीजेएम कोर्ट देहरादून में विधायक महेश नेगी व बेटी का डीएनए जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। बिना डीएनए जांच के जांच अधिकारी ने प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इससे स्पष्ट होता है कि विवेचना अधिकारी भी संदेह के घेरे में है। क्योंकि अब तक डीएनए टेस्ट नहीं हो पाया है और विवेचना अधिकारी ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
शनिवार को अपने अधिवक्ता एसपी सिंह के माध्यम से मीडिया को भेजे संदेश में पीड़ित महिला ने कहा कि विवेचना अधिकारी की ओर से फाइनल रिपोर्ट पांच नवंबर को दाखिल की गई थी, लेकिन इसकी प्रतिलिपि अभी तक उन्हें नहीं मिली है। महिला ने कहा कि वह अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ती रहेंगी। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्याय पाने के लिए यदि उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े तो वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी। बता दें कि द्वाराहाट की एक महिला ने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में नेहरू कालोनी थाने में कोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, विधायक की ओर से भी महिला के खिलाफ नेहरू कालोनी थाने में ब्लेकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस टीम शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान मंडी तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के भीतर अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 12 पेटियां बरामद की गई। आरोपित की पहचान अमित गोस्वामी निवासी आदिल बिहार, श्यामपुर खदरी के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित पर पहले भी आबकारी अधिनियम में ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।